दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम, आंधी के साथ आया तेज तूफान

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने शाम करीब 4.45 बजे चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटे में मौसम बिगड़ सकता है। इस अलर्ट के करीब 40 मिनट बाद ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक ही बदल गया। विभाग के मुताबिक दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में अगले तीन घंटे में आंधी के साथ तेज तूफान आने की संभावना जताई थी। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया। दिन में रात हो गई। तेज आंधी के साथ घना अंधेरा छा गया। मौसम के अचानक बिगड़ने के मद्देनजर लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी।

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और तूफान

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और तूफान

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी करने के बाद ही अचानक दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल गया। तेज आंधी और तूफान आने की वजह से आम-जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ये तूफान शाम उस समय जिस समय लोग ऑफिस से घरों को लौटते हैं। जो भी इस तूफान के दौरान कहीं फंस गए हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से अलर्ट में कहा गया था कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 घंटों के दौरान हल्की बारिश और हवा की 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान सही निकला और शाम करीब 5.30 बजे अचानक ही तूफान ने दस्तक दे दी।

आंधी-तूफान आने पर क्या करें और क्या न करें...

- आंधी-तूफान के दौरान बेहतर होगा कि घरों के भीतर रहें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को इस दौरान बाहर न निकलें दें।

- जब भी तूफान या फिर धूल भरी आंधी आए तो हमेशा आंखों को ढककर रखें, सबसे पहले मास्‍क लगाएं और फिर आंखों में गॉगल्‍स पहन लें।

- यही नहीं आपको अपने शरीर के बाकि अंगों को भी ढक कर रखना चाहिए क्योंकि धूल के कारण जल्द इंफेक्शन होता है। अगर आप तूफान में फंस जाते हैं तो सबसे पहले अपने लिए किसी छत की तलाश करें।

आंधी-तूफान में कैसे रखें खुद को सुरक्षित

आंधी-तूफान में कैसे रखें खुद को सुरक्षित

- आंधी-तूफान के दौरान बेहतर होगा कि घरों के भीतर रहें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को इस दौरान बाहर न निकलें दें।

- जब भी तूफान या फिर धूल भरी आंधी आए तो हमेशा आंखों को ढककर रखें, सबसे पहले मास्‍क लगाएं और फिर आंखों में गॉगल्‍स पहन लें।

- यही नहीं आपको अपने शरीर के बाकि अंगों को भी ढक कर रखना चाहिए क्योंकि धूल के कारण जल्द इंफेक्शन होता है। अगर आप तूफान में फंस जाते हैं तो सबसे पहले अपने लिए किसी छत की तलाश करें।

रहें सावधान

रहें सावधान

- अगर घर के अंदर हैं तो भूलकर भी खिड़की के पास ना रहें। खिड़कियों और दरवाजों के अच्‍छी तरह बंद करने के बाद इनके आसपास कोई भारी सामान रख दीजिए, जिसके कारण वो खुलेंगे नहीं।

- अगर खिड़की-दरवाजे कांच के हैं तो मोटे पर्दे से उन्‍हें कवर कर दें और नीचे भी मोटा कपड़ा बिछा दें, जिससे कांच टूटकर अगर गिरे तो बिखरें नहीं।

- घर में मोमबत्ती और माचिस का इंतजाम रखें किसी भी तरह के धातु या बिजली के सामान को न छुएं

- अगर आप कार में हैं तो ऐसी जगह कार को पार्क करें, जहां उसके आस-पास पेड़ ना हो, जिससे पेड़ के आपकी कार पर गिरने का खतरा नहीं होगा।

- तूफान आते वक्‍त अगर गाड़ी के अंदर हैं तो ध्‍यान रहे कि दरवाजे-खिड़की अच्‍छी तरह बंद होने चाहिए। तूफान को लेकर हमेशा अलर्ट रहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+