गिरफ्तारी के दौरान शख्स ने पुलिस अधिकारी के मुंह पर किया Fart, 3 साल की मिली जेल
दुकान में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने एक अधिकारी के मुंह पर पाद दिया। जिसके चलते उन्हें करीब तीन साल कैद की सजा हो गई।
नई दिल्ली, 30 अगस्त: हत्या, डकैती, घरेलू हिंसा ये सब आपने क्राइम के बारे में सुना होगा। लेकिन पादना भी कोई क्राइम हो सकता है? लेकिन यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को एक अधिकारी के मुंह पर पादने के चलते जेल हो गई। दुकान में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने एक अधिकारी के मुंह पर पाद दिया। जिसके चलते उन्हें करीब तीन साल कैद की सजा हो गई।

चोरी के मामले में किया था गिरफ्तार
मैथ्यू हैपगूड को पुलिस ने टेस्को से 3086 रुपये की बीयर और साइडर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार कर रही थी, उसी दौरान हैपगुड ने अधिकारी के मुंह पर पाद दिया। यह मामला ब्रिटेन के टेस्को का है।

कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने इसके बाद उस शख्स को कोर्ट में पेश किया। ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट ने 41 वर्षीय मैथ्यू हैपगुड को करीब 3 साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने उन्हें डकैती, चोरी के मामले में दोषी ठहराया।

34 महीने की जेल
न्यायाधीश इयान प्रिंगल क्यूसी ने उस व्यक्ति को 34 महीने जेल की सजा सुनाई। आदेश में न्यायाधीश ने कहा कि आपके पास क्राइम का एक लंबा इतिहास है। 83 अपराधों के लिए कम से कम 31 पिछली सजाएं, सभी वास्तव में एक नशीली दवाओं या शराब की लत से संबंधित हैं।

वियना में भी हुई थी घटना
इससे पहले भी ऐसे ही एक और मामला सामने आया था। यह घटना वियना में हुई थी। जून 2020 में पुलिस को उकसाते हुए पाद दिया था। भावना को ठेस पहुंचाने के लिए उसपर जुर्माना लगाया गया था। वह व्यक्ति जुर्माना भरने के लिए तैयार नहीं था और अदालत में चुनौती दी थी।

पादना एक जैविक प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि पादना सिर्फ एक जैविक प्रक्रिया है। हालांकि, आदमी का जुर्माना कम कर दिया गया था। लेकिन अदालत ने कहा कि पादना अभिव्यक्ति का एक रूप है जो शालीनता की सीमाओं को पार करता है।
यह भी पढ़ें- नशे में धुत युवती ब्रीदिंग टेस्ट करने पर पुलिस से भिड़ी, करने लगी अजीब हरकत, VIDEO देख लोगों के उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications