Durga Puja: दुर्गा पूजा के इस पंडाल में 'फ्री शॉपिंग मॉल', लोगों की लगी भारी भीड़, जमकर कर रहे मुफ्त खरीदारी
दो वर्ष बाद दुर्गा पूजा महोत्सव इस बार बेहद शानदार रहा। कोरोना ने इस पर ब्रेक लगा दी थी। इस बार दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाया गया। नौ दिनों का त्योहार इस बार संपन्न हो गया। माता रानी फिर अगले साल आएंगी।
कोलकाता, 05 अक्टूबर: दो वर्ष बाद दुर्गा पूजा महोत्सव इस बार बेहद शानदार रहा। कोरोना ने इस पर ब्रेक लगा दी थी। इस बार दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाया गया। नौ दिनों का त्योहार इस बार संपन्न हो गया। माता रानी फिर अगले साल आएंगी। लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल के अशोकनगर जनकल्याण सभा की दुर्गा पूजा की चर्चा जोरों पर है। यहां फ्री शॉपिंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल के आयोजकों ने आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे लोगों की मदद के लिए मंडप के बगल में एक "मुफ्त शॉपिंग मॉल" स्थापित किया है।

आर्थिक स्थिति की वजह से नहीं खरीद पाते कपड़े
पूजा आयोजक सुमन पाल ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जो कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते शरद ऋतु के त्योहार में परिवार के लिए नए कपड़े नहीं खरीद पा रहे हैं। यह मुफ्त शॉपिंग मॉल उनके लिए बना है। पंडाल में आने वाले लोग दुर्गा पूजा समारोह के हिस्से के रूप में इस उद्देश्य में खुशी-खुशी योगदान दे रहे हैं।

गांव के लोगों के लिए काफी मददगार
काफी लोगों ने बढ़चढ़कर इसमें योगदान दिया है। आयोजकों ने बताया कि यह पहल गांव के लोगों के लिए काफी मददगार रही है। साथ ही इससे पंडाल में लोगों का आना-जाना भी बढ़ा। कई लोगों ने आयोजकों द्वारा किए गए विशेष कार्य के बारे में सुनकर पंडाल में पहुंचे।

लोगों को भाया यह आइडिया
आयोजकों द्वारा किए गए प्रयासों और विचारों ने कई लोगों को प्रेरित किया है। जनकल्याण सभा ने यह साबित कर दिया है कि हर उत्सव तब और अधिक संतोषजनक हो जाता है जब उसके साथ एक अच्छा कारण हो।
जनकल्याण सभा की पूजा ने पिछले साल भी बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था।

मुफ्त में खरीदारी
इस फ्री शॉपिंग मॉल में आर्थिक रूप से कमजोर लोग जाकर खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक भी रुपये देने की जरूरत नहीं है। यह पूरी व्यवस्था पंडाल के आयोजकों ने किया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के समय में लोग नये कपड़े नहीं खरीद पाते हैं तो यहां से मुफ्त में खरीद सकते हैं।

लोगों को लुभाता पंडाल का थीम
पश्चिम बंगाल का दुर्गा पूजा काफी फेमस है। वहां का पंडाल बेहद आकर्षित होता है। दूर-दूर से लोग देखने यहां आते हैं। यहां के पंडाल का थीम हर साल अलग-अलग विषयों पर होता है। लोगों को यह थीम कार्फ आकर्षक लगता है। नौ दिनों तक काफी रौनक रहता है।
यह भी पढ़ें- Dussehra 2022: महाराष्ट्र के संगोला गांव में दशहरे के दिन ग्रामीण करते हैं रावण की पूजा, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications