बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, कई ट्रेनें कैंसिल, जानें ट्रेनों का ताजा अपडेट
नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई का बारिश ने बुरा हाल कर दि या है। भारी बारिश मुंबई पर कहर बनकर टूटी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से महानगर की हालात खराब हो चुकी है । यातायात ठप्प पर चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और उपनगरीय भागों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।ऐसे में रे लवे ने मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार
मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सड़कें पानी से भर गई है। निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर चुका है। ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के हालात को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। कुछ पुनर्निर्धारित किया और कुछ को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा मध्य रेलवे ने रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण सीमित गलियारों में ही लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

उड़ानें हुईं रद्द
मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी किए जाने के बाद मंगलवार को 52 उड़ानें रद्द कर दी गई। भारी बारिश के चलते मुंबई में स्पाइसजेट का विमान रनवे पर फिसला, हालांकि इसमें किसी के ह ताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उड़ानें रद्द की गई। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को मुंबई में सार्वजनिक अवकाश घोषिणा कर दी है। मौसम विभाग ने मुंबई में 5 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रेलवे ट्रैफिक, सड़क यातायात समेत मुंबई के निचले इलाकों की समीक्षा की।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई में भारी बारिश आफत बन चुकी है। बारिश की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह से आज मुंबई में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद है। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वो घरों से भीतर ही रहें।












Click it and Unblock the Notifications