दिल्ली विश्वविद्यालय की कट ऑफ लिस्ट आज होगी जारी
, दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए कट ऑफ लिस्ट आज होगी जारी, कल से होगा दस्तावेजों का सत्यापन।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस वर्ष स्नातक मे प्रवेश लेने के लिए कट ऑफ आज जारी की जाएगी। दाखिले के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट आज शाम तक जारी हो सकती है। डीयू में दाखिले के लिए पहली सूचि पहले 20 जून को जारी होनी थी लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था। कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया 24 जून से शुरु होगी, यह मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।

छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन सहति दाखिले की तमाम प्रक्रिया भी 24 जून से शुरू होगी और यह 28 जून तक चलेगी। डीयू की पहले मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के तमाम कॉलेज में दाखिला शुरू होगा। माना जा रहा है कि दूसरी मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि तीसरी मेरिट लिस्ट 7 जुलाई को जारी की जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की अहम तारीख
पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद 24 जून को कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
दस्तावेजों का सत्यानपर 24 जून से 28 जून तक चलेगा।
दूसरी कट ऑफ लिस्ट 1 जुलाई को जारी की जाएगी।
दस्तावेजों का सत्यापन 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच होगा।
कॉलेज की तीसरी कट ऑफ लिस्ट 7 जुलाई को जारी होगी।
दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच होगी।
चौथी कट ऑफ लिस्ट अगर जारी हुई तो वह 13 जुलाई को जारी होगी।
दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख 13 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होगी।
अगर पांचवी कट ऑफ लिस्ट जारी हुई तो वह 18 जुलाई को होगी।
दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख 18 से 19 जुलाई के बीच।
दस्तावेजों का सत्यापन
सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक
शाम को 4 बजे से 7 बजे तक












Click it and Unblock the Notifications