गर्लफ्रेंड के साथ दिखा लड़का तो DU स्टूडेंट ने किया मर्डर, टीवी देख आया आईडिया
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र द्वारा एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत लड़का कुछ समय से दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 वर्षीय नवीन सिंह की गर्लफ्रेंड के जदीक आने की कोशिश कर रहा था। नवीन को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नवीन ने मृत लड़के घर फोनकर उनसे अपहरणकर्ता बनकर 20 लाख फिरौती की भी मांग की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद नवीन ने बताया कि उसे यह आईडिया टीवी पर आने वाले एक क्राइम सीरियल देखकर आया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 17 वर्षीय जतिन गोयल के परिवार को उसके अपहरण होने की जानकारी मिली। अपहरणकर्ताओं ने जतिन को छोड़ने के लिए उनसे 20 लाख की फिरौती मांगी थी जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच की उसे एक सीसीटीवी फुटेज में जतिन एक बाइक पर दो युवकों के साथ बैठा हुआ दिखा। बाइक पर जाट का स्टीकर लगा हुआ था।
बाइक का तलाश करते हुए पुलिस महरौली में रहने वाली नवीस सिंह तक पहुंच गई। पुलिस ने नवीन को हिरासत में जब पूछताछ किया तो सामने आया कि उसने कबूल किया कि उसने ही अपने दो दोस्तों के संग मिलकर जतिन की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि नवीन को एक 11 वीं की छात्रा से प्यार था। जतिन इस लड़की का सहपाठी था। जतिन इस लड़की से अक्सर फोन कर बातें करता था। नवीन को जब इसके बारे में तो उसने नवीन को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया।
बीते शनिवार को नवीन अपने दो दोस्तों के संग जतिन से मिला और उसे ट्रीट देने के बहाने से लेकर छतरपुर ले गया। जहां तीनों ने गला घोंट कर उसे मार दिया और उसकी लाश को वहीं दफना दिया। जतिन को मारने के बाद पुलिस और उशके परिजनों को गुमराह करने के लिए नवीन ने अपहरण की झूठी कहानी रची। नवीन ने बताया कि उसे इसका आईडिया एक क्राइम बेस्ड टीवी सीरियल देखकर आया था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications