DU के प्रोफेसर का विवादित बयान, 'दूसरा देश होता तो नेहरू को फांसी पर लटका देता'

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और संघ विचारधारा से संबंध रखने वाले संगीत रागी ने एक टीवी डिबेट शो में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को लेकर एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है। संगीत रागी ने टीवी डिबेट शो में कहा कि 1962 में चीन के हाथों जमीन चली गई अगर कोई दूसरा देश होता तो नेहरु को फांसी पर लटका देता। प्रोफेसर संगीत रागी ने ये बात कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह की नेहरू-गांधी परिवार के देश हित में योगदान देने वाली बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

sangeet

प्रोफेसर रागी ने कहा कि यह सही है कि आरएसएस राजनीति में नहीं है लेकिन आरएसएस राष्ट्रनीति में विश्वास करती है। कांग्रेस में 70 सालों में सिर्फ अपने वंश को सत्ता पर बैठाने के लिए सभी कर्मकांड किए। टीवी चैनल पर यह डिबेट अयोध्या विवाद पर कपिल सिब्बल की कोर्ट में दी गई दलील पर थी। कपिल सिब्बल ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मसले की सुनवाई 2019 तक टालने की अपील की तो वहीं कोर्ट के बाहर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि ये कांग्रेस के लोग मंदिर बनने ही नहीं देना चाहते।

पीएम मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान लगातार राम मंदिर का मुद्दा उठा रहे हैं। जिसके बाद एक बार फिर चुनावों से पहले राम मंदिर मुद्दा केंद्र में आ गया है। क्या गुजरात चुनाव को देखते हुए ही राम मंदिर के मुद्दे को भुनाने की कोशिश की जा रही है, टीवी चैनल इसी मुद्दे पर डिबेट शो कर रहा था। शो में भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव, कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, धर्मगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णनन और संघ विचारक प्रोफेसर संगीत रागी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+