उदरपुर में पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप, बॉलीवुड प्रोड्यूसर गिरफ्तार
यहां से करीब 3000 करोड़ की नकली दवाइयां भी जब्त की गई हैं। साथ ही, बॉलीवुड प्रोड्यूसर सुभाष दुधानी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली। डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने राजस्थान के उदयपुर में ड्रग्स की तीन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। यहां से करीब 3000 करोड़ की नकली दवाइयां भी जब्त की गई हैं। साथ ही, बॉलीवुड प्रोड्यूसर सुभाष दुधानी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

28 अक्टूबर को डीआरआई के अधिकारियों ने उदयपुर स्थित मारुधर ड्रिंक्स की फैक्ट्री पर छापा मारा था और वहां पर एक ऐसा कमरा मिला, जिसमें बहुत से कार्टून्स में प्रतिबंधित मैनड्रैक्स टैबलेट भरी हुई रखी थीं।
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) के चेयरपर्सन नजीब शाह ने कहा कि प्रतिबंधित दवा की करीब 2 करोड़ गोलियां मिली हैं। इसका कुल वजह 23.5 मीट्रिक टन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन प्रतिबंधित दवाओं की कुल कीमत करीब 3000 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह अब तक पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाओं की सबसे बड़ी खेप है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस मामले के मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया है और अन्य लोगों को भी पकड़ने की कोशिश जारी है, जो इसमें लिप्त हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पकड़े गए सुभाष दुधानी बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जिनके मुंबई में कई अन्य बिजनेस और प्रॉपर्टी हैं। डीआरआई मुंबई ने उदयपुर की लोकेशन को ट्रेस किया और फिर बीएसएफ के साथ मिलकर छापा मारा।
यह ड्रग्स राजस्थान से मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने थे। पिछले 5 सालों में डीआरआई ने करीब 540 किलो हेरोइन और 7409 किलो इफेन्ड्रिन और अन्य ड्रग्स जब्त किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications