Drugs case : एक्टर अर्जुन रामपाल की बहन कोमल को NCB ने भेजा समन

Narcotics Control Bureau, Mumbai has summoned actor Arjun Rampal's sister today: एक बड़ी खबर बॉलीवुड से है, ड्रग्स मामले में एक्टर अर्जुन रामपाल की बहन कोमल राजपाल को NCB ने समन भेजकर पेश होने को कहा है। मालूम हो कि अर्जुन के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं, उसी बारे में अब एनसीबी कोमल से पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स मामले पर दो बार लंबी पूछताछ कर चुकी है।

Recommended Video

    Drugs Case: NCB ने Actor Arjun Rampal की बहन Komal को भेजा समन, आज होगी पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    Drugs case : अर्जुन रामपाल की बहन को NCB ने भेजा समन

    ऐसा कहा जा रहा है कि जब अर्जुन पहले एनसीबी के समक्ष पेश हुए थे, उनके तब के और बाद के बयान में विरोधाभास है। अर्जुन के घर पर तलाशी भी की जा चुकी है और अब उनकी बहन को एनसीबी ने समन भेजा है। गौरतलब है कि ड्रग्स मामले में अर्जुन की ग्रलफ्रेंड गैब्रिएला देमेत्रिएड से भी एजेंसी दो बार पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं अर्जुन रामपाल के ड्राइवर और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे, जिसके बाद गैब्रिएला से पूछताछ की गई है।

    बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन!

    मालूम हो कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में बड़ा ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की लत थी और उनके लिए उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक ड्रग्स खरीदते थे और इसी वजह से रिया और शौविक जेल भी गए थे, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों ने पूछताछ में कई लोगों के नाम लिए हैं। बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। इनके घर से भी तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ था, हालांकि दोनों बेल पर जेल से बाहर हैं, यही नहीं ड्रग्स केस मामले में कई नामचीन हस्तियों से पूछ-ताछ भी हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+