द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के तौर पर संभाला कार्यभार
नई दिल्ली, 25 जुलाई: द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। सीजेआई एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई है। वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। वहीं सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।
Recommended Video
Presidential Polls 2022: जानिए कैसा रहा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान | वनइंडिया हिंदी *Politics
पढ़िए, सभी लाइव अपडेट।

लाइव ब्लॉग
LIVE Feed
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं, ''राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है। मेरा नामांकन इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं।''
मैं देश की पहली राष्ट्रपति हूं जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ: द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा, ''मैं देश की पहली राष्ट्रपति हूं जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।''
द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की 15वीं राष्ट्रपति
सीजेआई एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं।
कुछ ही देर में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कुछ ही देर में राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू को बधाई दी
दिल्ली में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
CM नीतीश द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि दी
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोगों के दिल में अद्भुत उत्साह का माहौल था और लोगों को पता था कि देश को पहली महिला राष्ट्रपति होंगी जो जनजातीय आदिवासी हैं। इसलिए बहुत सारे विधायक और सांसद ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट दिया। यह क्षण बहुत ही अहम और अलग है इसलिए यह स्वाभाविक था:असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली
मैं माननीय द्रौपदी मुर्मू को हृदय से अभिनंदन देता हूं। आज का दिन देश के लोकतंत्र के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। ये लोकतंत्र की शक्ति का नमूना है। जनजाति समाज से एक महिला को देश की राष्ट्रपति के रूप में चुने जाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications