VIDEO: दुश्मन देशों की नींद उड़ी, Navy की पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल ने टेस्टिंग में उड़ाए टारगेट के परखच्चे

नई दिल्ली, 18 मई: पिछले कई सालों से चीन का भारत के साथ विवाद चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भी कश्मीर घाटी में ना'पाक' हरकतों को अंजाम देता रहता है। जिस वजह से भारत लगातार खुद को रक्षा क्षेत्र में मजबूत कर रहा। साथ ही तीनों सेनाओं की कोशिश ज्यादा से ज्यादा हाईटेक हथियार और उपकरण देश में तैयार करने की है। अब इस दिशा में भारतीय नौसेना के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। (वीडियो-नीचे)

ओडिशा में हुआ परीक्षण

ओडिशा में हुआ परीक्षण

नौसेना ने बुधवार को पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पूरी तरह से भारत में तैयार किया है। नौसेना के मुताबिक इस टेस्ट को ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज में पूरा किया गया। वहां पर सीकिंग 42 बी हेलीकॉप्टर से मिसाइल को दागा गया, जिसने सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेद दिया। इस टेस्टिंग को भारतीय नौसेना के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

ब्रह्मोस का हुआ था सफल परीक्षण

ब्रह्मोस का हुआ था सफल परीक्षण

आपको बता दें कि भारतीय नौसेना विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री सुरक्षा हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुद को मजबूत कर रही है। पिछले महीने भारतीय नौसेना और अंडमान-निकोबार कमान ने संयुक्त रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक एंटी-शिप संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इसके बाद बीते मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के दो फ्रंटलाइन युद्धपोतों को लॉन्च किया। जिसमें आईएनएस सूरत और आईएनएस उदयगिरी शामिल है।

वायुसेना को भी बड़ी कामयाबी

वायुसेना को भी बड़ी कामयाबी

वहीं पिछले महीने भारतीय वायुसेना को एक बड़ी कामयाबी मिली थी, जहां जैसलमेर में आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का परीक्षण किया गया। ये परीक्षण पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ। इसको भी विकसित करने में डीआरडीओ की ही अहम भूमिका है। डीआरडीओ के मुताबिक मिसाइल जमीन से आसमान में मार करने में सक्षम है। इसके अलावा मिसाइल दुश्मन के विमानों का भी पता लगातार उसे ध्वस्त कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+