द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आज करेंगी नामांकन, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 24 जून। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। दोपहर 12 बजे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन में नामांकन करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। प्रह्लाद जोशी ने द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नामांकन के कागजों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भारत की जनजातीय समाज की देश की पहली महिला और देश की दूसरी महिला द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए प्रथम समर्थक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

murmu

Recommended Video

    Presidential Election 2022 | NDA Candidate Droupadi Murmu Nomination | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    बता दें कि जिस तरह से बीजू जनता दल के मुखिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया और अब जगन मोहन रेड्डी ने भी मुर्मू का समर्थन किया है उसके बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है। हालांकि नवीन पटनायक इस समय इटली के दौरे पर हैं इसलिए वह नामांकन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन उनकी पार्टी की ओर से ओडिशा कैबिनेट के दो मंत्री प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे। खुद नवीन पटनायक ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है।

    द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्हें केंद्र सरकार ने जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है। केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की सुरक्षा दी है। रिपोर्ट की मानें तो आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर उन्हें यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है। गौर करने वाली बात है 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा और 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्पति पद के लिए साझा उम्मीदवार घोषित किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+