PICs: महाराष्ट्र में दो सिर वाले बच्चे ने जन्म लेकर किया सबको हैरान, कोई दिक्कत नहीं!

इस जटिल ऑपरेशन से महिला की सफल प्रसूती कराई गई है। बच्चे की तबीयत का ख्याल रखने के लिए शिशु आईसीयू विभाग में रखा गया।

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला ने दो सिर के बच्चे को जन्म दिया है। जिसका शरीर एक ही है और सिर दो हैं। अंबाजोगाई में स्वाराती सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय और हॉस्पिटल में महिला ने रविवार की रात 8.30 बजे के करीब दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। प्रसूति विभाग के सर्जन डॉ. संजय बनसोडे और उनके सहयोगियों ने इस जटिल ऑपरेशन से महिला की सफल प्रसूती कराई गई है। बच्चे की तबीयत का ख्याल रखने के लिए शिशु आईसीयू विभाग में रखा गया था। महिला मूल रुप से परली तहसील की है।

Double head child shock everybody but all is good

महिला की मेडिकल जांच करने के बाद बच्चे में दोष पाया गया जिस पर डॉक्टरों ने सर्जरी करने का निर्णय लिया लेकिन बच्चे को बाहर निकालने के बाद उसके दो सिर दिखाई दिए। खास बात ये है कि बच्चे का वजन 3 किलो 700 ग्राम है और मां की तबीयत भी स्वस्थ है। एक ही शरीर और दो सिर का बच्चा पैदा होने से पूरे बीड में ये खबर चर्चा का विषय बन गई है।

Double head child shock everybody but all is good
Double head child shock everybody but all is good

डॉक्टरों के मुताबिक इन बच्चों को ज्यादातर जुड़वा ही कहा जाता है, लेकिन कुछ केस में बच्चे का पूरा विकास नहीं हो पाने की वजह से इस तरह के बच्चे पैदा होते हैं। पहले बच्चे के शरीर में ही दूसरे बच्चे का शरीर विकसित हो जाता है और सिर अलग से पहले ही रहता है। ये महिला का पांचवा बच्चा है, इससे पहले महिला को तीन बेटी और एक बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+