दून ऐक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, एक दर्जन से ज्यादा घायल

सूत्रों के हवाले से खबर है कि डीआरएम, लखनउ ने बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया है। ट्रैक पर यातायात बाधित ना हो, इसके लिए बचाव दल जुट गया है। इससे पहले भी दून ऐक्सप्रेस 31 मई को हावड़ा-दिल्ली रूट पर संतुलन खो बैठी थी, व कई कोच पटरी से उतर गए थे। घटना पर गंभीरता जताते हुए रेल अधिकारी जांच का हवाला दे रहे हैं।
यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है। रेल प्रशासन ने फिलहाल घटना के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बचाव कार्य जारी है व जल्द से जल्द ट्रैक को सुधार कर यातायात सुचारू करने का काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications