आर्मी चीफ ने दिया अफसरों को ऑर्डर, कहा ताली मत बजाना
नयी दिल्ली। भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सेना के अफसरों से ताली बजाने से मना कर दिया है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान आर्मी चीफ ने अपने अफसरों को निर्देश दिया कि भाषण खत्म होने के बाद ताली न बजाएं।

जनरल सुहाग ने कहा कि आप वर्दी में हैं, इसलिए अनुशासन का पालन करें। जब मैं अपना भाषण खत्म कर लूं तो ताली ना बजाए। उन्होंने कहा कि अब से हम उस अनुशासन का पालन करेंगे कि वर्दी में ताली नहीं बजाते।
जनरल ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का भी जिक्र किया और कहा कि पिछले महीने कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में रक्षामंत्री ने वर्दी में ताली न बजाने का जिक्र किया था। गौरतलब है कि उस कॉन्फ्रेंस में पार्रिकर ने कहा था कि मैं सोचता था कि वर्दी में लोग किसी व्यक्ति के भाषण के बाद ताली नहीं बजाते।












Click it and Unblock the Notifications