अमेरिका आज मना रहा है 244वां स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई तो बोले ट्रंप- America Loves India!

नई दिल्‍ली। अमेरिका आज अपना 244वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और वहां के नागरिकों को बधाई दी है। इसके जवाब में डॉनल्ड ट्रंप ने भी टि्वटर पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद लिखा। पीएम मोदी की शुभकामनाओं के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "शुक्रिया मेरे दोस्त, अमेरिका भारत से प्यार करता है।"

अमेरिका आज मना रहा है 244वां स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई तो बोले ट्रंप- America Loves India!

इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिका को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, 'मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हम आजादी और मानव उद्यम को महत्व देते हैं और इन्हीं मूल्यों को लेकर इसे सेलिब्रेट करते हैं।' इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया और लिखा, "धन्यवाद मेरे दोस्त। अमेरिका को भारत से प्यार है!"

उल्‍लेखनीय है कि इस साल अमेरिका स्‍वतंत्रता दिवस कुछ फीका होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोनावायरस के चलते सरकार ने कई परेड और आतिशबाजी के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और इसके साथ ही समुद्र किनारे और बार भी बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोग घरों से बाहर न निकलें। आपको बता दें कि भारत की ही तरह ही अमेरिका भी ब्रिटिश साम्राज्‍य का गुलाम रहा था। अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम 1765 से 1783 तक चला, जिसके बाद 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा हुई थी।

अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान 13 अमेरिकी कॉलोनियों ने ब्र‍िटिश साम्राज्‍य की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अमेरिका की स्‍थापना की थी। हर साल 4 जुलाई को अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

Recommended Video

    Coronavirus को लेकर China पर फिर भड़के Donald Trump,अब कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+