डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने भारत को बताया बाइडेन समर्थक देश, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाया

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के वोटिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत का विवादित नक्शा ट्वीट किया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों की भविष्यवाणी करते हुए भारत के विकृत मानचित्र को साझा किया जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। इसके अलावा ट्रंप जूनियर ने भारत को जो बाइडेन के प्रभाव वाला देश करार दिया है। उन्होंने विश्व के कई देशों को लाल और नीले रंग में प्रदर्शित किया है जिसमें लाल ट्रंप समर्थक और नीला रंग बाइडेन समर्थक देशों को दर्शाता है।

Recommended Video

    US Election 2020: Donald Trump के बेटे ने ऐसा Tweet किया, जिस पर बवाल हो रहा है! | वनइंडिया हिंदी
    Donald Trump son told India pro-Biden country Jammu and Kashmir shown on the map of Pakistan

    डोनाल्ड ट्रंप जूनियर द्वावा ट्वीट कि गए दुनिया के नक्शे में लाल रंग से प्रदर्शित किए गए देशों को रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक बताया गया है, वहीं भारत-चीन समेत कई दूसरे देशों को नीले रंग यानी की बाइडेन समर्थक देश बताया है। हैरानी की बात यह है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले कुछ सालों से काफी गहरे हुए हैं, ऐसे में ट्रंप जूनियर द्वारा भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे से जोड़ना कई भारतीयों को पसंद नहीं आया है। ट्रंप के बेटे ने भारत के नक्शे से सिर्फ कश्मीर को ही नहीं बल्कि उत्तर पूर्वी राज्यों को भी देश से अलग बताया है।

    पाकिस्तान, रूस, ईरान को बताया ट्रंप समर्थक
    ट्रंप जूनियर ने जिन देशों को बाइडेन समर्थक बताया है उनमें भारत, चीन, मेक्सिको और लाबेरिया शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान, रूस, ईरान समेत कई देशों को ट्रंप समर्थक बताया है। ट्रंप जूनियर के ट्वीट को लेकर भारत मे विवाद बढ़ सकता है। वहीं इस ट्वीट से अमेरिका में मौजूद भारतीय मूल के लोगों की नाराजगी भी रिपब्लिकन पार्टी को झेलनी पड़ सकती है। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के वोटर मतदान वाले दिन वोटिंग में भाग ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: US: अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के वोटर्स रच देंगे सदी का सबसे बड़ा इतिहास, मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+