मोटेरा स्टेडियम में बोले मोदी- ट्रंप की ये यात्रा, भारत-अमेरिका संबंधों का नया अध्याय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ये यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों का नया अध्याय है। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में बोलते हुए मोदी ने ट्रंप और मेलानिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ये धरती गुजरात की है लेकिन आपके स्वागत के लिए जोश पूर हिन्दुस्तान का है। राष्ट्रप​ति ट्रंप का अपने परिवार के साथ यहां आना भारत-अमेरिका रिश्तों को एक परिवार जैसी मिठास और घनिष्ठता की पहचान दे रहा है।

Recommended Video

    Donald Trump India visit: Motera में ट्रंप ने PM Modi, Kohli और Tendulkar का जिक्र | वनइंडिया हिंदी
    विकास का नया दस्तावेज बनेगी ये यात्रा

    विकास का नया दस्तावेज बनेगी ये यात्रा

    मोदी ने इस दौरान कहा, भारत और अमेरिका में एक लैंड ऑफ फ्री है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का गौरव है। मोदी ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप की ये यात्रा अमेरिका और भारत के लोगों के विकास का नया दस्तावेज बनेगा।

    मेलानिया की तारीफ

    मेलानिया की तारीफ

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप की बीवी मेलानिया का स्वागत करते हुए कहा कि आपका यहां होना सम्मान की बात है। अमेरिकी समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वो कमाल का है। मोदी ने कहा, आप कहती हैं- बी बेस्ट. आप अनुभव करें आज के स्वागत समारोह में भी लोगों की यही भावना प्रकट हो रही है।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आज (24 फरवरी) दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट से वो साबरमती आश्रम पहुंचे। इसके बाद उनका मोटेरा स्टेडियम में पहुंचे।

    गुजरात से आगरा फिर दिल्ली पहुंचेंगे ट्रंप

    गुजरात से आगरा फिर दिल्ली पहुंचेंगे ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में कार्यक्रम हैं। अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद कुशनेर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे।

    25 फरवरी को ट्रंप दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, यहां उनका स्वागत समारोह होगा। इसके बाद वो राजघाट पर जाएंगे। इसके बाद द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। ट्रंप अमेरिकी दूतावास आएंगे। मंगलवार रात को ट्रंप दौरा पूरा कर लौट जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+