Namaste Trump: फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट जंपसूट पर बांधी ग्रीन बेल्ट,इन वजहों से है बेहद खास

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और अपने दामाद के साथ दो दिनों के भारत दौरे पर आएं हैं। इस दौरान अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद ट्रंप और मेलानिया ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। बारत दौरे पर फर्स्ट डेली मेलानिया ट्रंप का स्टाइल चर्चा में रहा।

 व्हाइट जंपसूट में भारत पहुंची मेलानिया

व्हाइट जंपसूट में भारत पहुंची मेलानिया

भारत दौरे पर आई मेलानिया ट्रंप व्हाइट जंपसूट में नजर आई। उनके पूरे आउटफिट में सबकी निगाहें उनकी कमर पर बंधी ग्रीन बेल्ट पर टिकी रही। मेलानिया ट्रंप ने अमेरिका के मशहूर फैशन डिजाइनर हेर्वे पियरे का डिजाइन किया हुआ व्हाइट जंपसूट पहना। इस ड्रेस का सबसे खास हिस्सा इसकी ग्रीन बेल्ट रही। इस ड्रेस में लगी ग्रीन बेल्ट को लेकर खुद डिजाइनर ने जानकारी दी।

क्यों खास है मेलानिया के कमर पर बंधी ग्रीन बेल्ट

क्यों खास है मेलानिया के कमर पर बंधी ग्रीन बेल्ट

फैशन डिजाइन हेर्वे पियरे की बनाई इस ड्रेस की बेल्ट ब्रोकेट फैब्रिक से तैयार की गई है। इसे भारतीय परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बेल्ट को सिल्क कपड़े और रेशमी धागों से डिजाइन किया गया है। बेल्ट के किनारे को भारी कढ़ाई के साथ बनाया गया है। बेल्ट की कढ़ाई और उनकी डिजाइन मेलानिया के वेस्टर्न कपड़ों को भारतीय परंपरा से जोड़ता दिखा। चूंकि सफेद रंग शांति का प्रतीक है इसलिए मेलानिया ने भारत दौरे के लिए सफेद रंग के कपड़े का चुनाव किया।

फ्लैट फुटवियर में मेलानिया

फ्लैट फुटवियर में मेलानिया


हमेशा हाई हील्स में नजर आने वाली मेलानिया ने भारत दौरे के लिए फ्लैट फुटवियर का चुनाव किया है। मेलानिया ने भारत आने के लिए रोगर विवयर्स के बेल्‍ले विवयर के फ्लैट सफेद फुटवियर चुने। वहीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने सफेद और पिंक रंग की फ्रॉक पहनी थी। मेलानिया ने भारत लैंड करने से पहले कपड़े भी चेंज किए थे। अमेरिका से उड़ान भरने से पहले वो कोट पैंट में दिखी थी, जबकि भारत में लैंड करने से पहले उन्होंने सफेद कपड़ों का चुनाव किया।

इवांका ने पहनी सालभर पुरानी ड्रेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

इवांका ने पहनी सालभर पुरानी ड्रेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

वहीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भारत दौरे पर अपनी पुरानी ड्रेस रिपीट की। इवांका जैसे ही प्‍लेन से उतरीं उन्‍होंने अपनी मनमोहन मुस्‍कान और स्‍टनिंग आउटफिट से सबका दिल जीत लिया। इवांका का यह दूसरा भारत दौरा है। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत बेबी ब्‍लू और रेड कलर की मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी थी। ये दूसरा मौका था जब इवांका इसी ड्रेस में नजर आईं। ये ड्रेस प्रोएन्‍ज़ा स्‍काउलर ब्रांड की है। इससे पहले साल साल 2019 में इस ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। अर्जेंटीना की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने ये ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 71 हजार 331 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+