'हमें ना सिखाएं भक्ति...मेरे नाम में भी शिव', Ram Mandir प्राण- प्रतिष्ठा के दिन अवकाश पर डीके शिवकुमार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बीजेपी की ओर से किए गए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा को लेकर कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस को रामभक्ति सिखाने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस दिग्गज व राज्य के डिप्टी सीएम ने कहा अपने नाम का हवाला देते हुए कहा कि उनके और मुख्यमंत्री दोनों के नाम में राम है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं करने के अपनी सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वे 'अपनी भक्ति या धर्म का प्रचार नहीं करेंगे।'

DK Shivkumar over Ram Mandir Pran Prishtha

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी भक्ति, हमारा सम्मान, हमारा धर्म... हम इसका प्रचार नहीं करेंगे। किसी ने हमसे यह नहीं पूछा, लेकिन हमारे मंत्री मंदिरों में पूजा कर रहे हैं। हमारी प्रार्थनाएं फल देंगी। हम सभी से प्रार्थना करने के लिए कह रहे हैं।"

शिवकुमार ने कहा, मंदिर मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म का उपयोग प्रचार के लिए नहीं करती। कर्नाटक डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि प्रार्थनाओं का असर जरूर हो ता है। इसलिए कांग्रेस ने किसी के कहने से पहले ही मुजराई विभाग के तहत सभी मंदिरों में विशेष पूजा का आदेश दे दिया है।

डिप्टी सीएम बीजेपी की ओर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अवकाश के आह्वान पर कहा, "सिद्धरमैया के नाम में राम हैं और मेरे नाम में शिव हैं। हम अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं को जानते हैं। राजनीति में धर्म होना चाहिए, लेकिन धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+