डोमिनोज ने बेंगलुरू में शुरू की नई सेवा, पिज्जा डिलीवरी को लेकर किया ये दावा
डोमिनेाज कंपनी जो पहले 30 मिनट में पिज्जा डिलीवर करने का दावा करती थी अब कंपनी ने बेंगलुरू में पिज्जा डिलीवरी को लेकर नया दावा किया है।

पिज्जा ब्रांड डोमिनोज लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। डोमिनोज को बेंगलुरू में चला रही उसकी मेन कंपनी जुबिलेंट फूड वर्क्स ने दावा किया है कि कस्टमर का ऑर्डर देने के 20 मिनट के अंदर पिज्जा डिलीवर कर देंगे। डोमिनोज जो पहले 30 मिनट के अंतराल में पिज्जा डिलीवर करने के लिए जानी जाती थी। वो अब बेंगलुरु में अपनी 20 मिनट की पिज्जा डिलीवरी सेवा शुरू की और इसे शहर में एक गेम चेंजर कहा जो अपने ट्रैफिक स्नार्स के लिए बदनाम है।
डोमिनोज बेंगलुरु में 170 से अधिक डोमिनोज आउटलेट्स के साथ काम कर रहा है, जिसके आधार पर पिज्जा 20 मिनट में कस्टमर तक डिलीवर का दावा किया है।
बेंगलुरु में 20 मिनट में मिलेगा गर्म और ताजा लजीज पिज्जा
डोमिनोज का संचालन करने वाली मूल कंपनी जुबिलेंट फूड वर्क्स ने ऐलान किया कि डोमिनोज़ में, हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ पिज्जा खाने का कस्मर का एक्सपीरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेंगलुरु में 20 मिनट की डिलीवरी की शुरुआत बेहतर देने का हमारे समर्पण का प्रमाण है। एनालिटिक्स, टेक्नॉलॉजी को यूज करके, हम अपने ग्राहकों को पहले से कहीं ज्यादा गर्म, ताजा और स्वादिष्ट पिज्जा दे सकते हैं।
Recommended Video

इससे पहले, जब फूड डिलीवरी एग्रीगेटर्स ने शहरों में तेजी से डिलीवरी सेवाएं शुरू कीं, तो राइडर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर कंपनियों की आलोचना की गई हालांकि पिज़्ज़ा कंपनी ने यह भी बताया कि वे फूड की डिलीवरी और यहां तक कि पिज्जा डिलीवर करने वालों की सुरक्षा से भी कोई समझौता नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications