दहेज के लिए पति बना हैवान, बाल और नाखून उखाड़कर पत्नी को रेल ट्रैक पर फेंका

नई दिल्ली। बिहार के गोपालगंज में दहेज के लिए हिंसा का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने न सिर्फ दहेज के लिए प्रताड़ित किया बल्कि उसे मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। पीड़िता को उसके पति और ससुराल वालों ने न सिर्फ मारा पीटा था बल्कि उसे लोहे की गर्म रॉड से दाग दिया था।

उखाड़ दिए थे नाखून और बाल

उखाड़ दिए थे नाखून और बाल

पीड़िता के पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट के अलावा उसके नाखून और बाल भी बेरहमी से उखाड़ दिए थे। महिला को इस हद तक पीटा गया कि वह बेहोश हो गई तो उसे मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। महिला को जब होश आया तो उसने आसपास लोगों से मदद मांगी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

बाइक के लिए दहेज में 2 लाख की मांग कर रहा था पति

बाइक के लिए दहेज में 2 लाख की मांग कर रहा था पति

महिला का हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को 7 जगह पर गंभीर चोट आई है इसके अलावा शरीर पर कई जगह उसके जलने के दाग हैं। महिला का पति महिला से अपने घर से बाइक के लिए 2 लाख रुपये लाने की मांग कर रहा था। ये पैसा जब उसे नहीं दिया गया तो ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ससुराल वालों से जान बचाने को साइकिल से 10 किलोमीटर तक भागी

ससुराल वालों से जान बचाने को साइकिल से 10 किलोमीटर तक भागी

हाल में बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक अनोखी खबर आई थी। दरअसल यहां रहने वाली महिला पुतुल को उसकी पति जान से मारना चाहता था। पुतुल को इस बात की खबर लग गई थी कि उसका पति और ससुराल वाले रात को उसकी हत्या करने वाले हैं। पुतुल जान चुकी थी कि आज अगर वह नहीं भागी तो उसकी जान जाएगी। ऐसे में कोई सवारी न मिलने पर उसने साइकिल से ही मायके जाने का फैसला किया। उसका घर कुल 10 किलोमीटर की दूरी पर था और पुतुल ने ये लंबा रास्ता देर रात साइकिल से अकेले तय किया।

यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या करने वाला था पति, साजिश की भनक लगते ही 10 किमी भागकर बचाई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+