पत्नी की हत्या करने वाला था पति, साजिश की भनक लगते ही 10 किमी भागकर बचाई जान

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक अनोखी खबर आई है। दरअसल यहां रहने वाली महिला पुतुल को उसकी पति जान से मारना चाहता था। उसने इसकी साजिश रची हुई थी। पुतुल को इस बात की खबर लग गई थी कि उसका पति और ससुराल वाले मंगलवार रात को उसकी हत्या करने वाले हैं। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए पुतुल तब चुपचाप घर से निकल गई जब घर पर सब खाना खा रहे थे।

साइकिल से तय की 10 किलोमीटर की दूरी

साइकिल से तय की 10 किलोमीटर की दूरी

पुतुल जान चुकी थी कि आज अगर वह नहीं भागी तो उसकी जान जाएगी। ऐसे में कोई सवारी न मिलने पर उसने साइकिल से ही मायके जाने का फैसला किया। उसका घर कुल 10 किलोमीटर की दूरी पर था और पुतुल ने ये लंबा रास्ता देर रात साइकिल से अकेले तय किया।

महिला के भाई को मारी गोली

महिला के भाई को मारी गोली

इतने में पुतुल का पीछा करते हुए उसका पति भी उसके मायके पहुंच गया। जब पुतुल के भाई चंदन ने प्रेम को घर के बाहर रोकने की कोशिसशी की तो झड़प में चंदन के सीने में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुतुल और प्रेम की शादी को कुल 5 साल हो चुके थे लेकिन ससुराल वाले उसे हमेशा दहेज के लिए परेशान किया करते थे और आखिरकार उसे मारने का इंतजान कर बैठे थे।

हर दिन बढ़ रही थी दहेज की मांग

हर दिन बढ़ रही थी दहेज की मांग

पुतुल के भाई ने पुलिस को बताया कि पुतुल के ससुराल वालों की दहेज की मांग हर दिन बढ़ती जा रही थी। कुछ दिन पहले ही उसे बाइक दी थी, लेकिन अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। हमने पैसा देने से मना करा दिया। इसके बाद वह हमारी बहन को परेशान करने लगा। पुतुल कच्ची सड़क पर होते हुए किसी तरह घर पहुंची।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: महिला की संदिग्ध मौत, साली का दहेज देखकर पति कर रहा था प्रताड़ित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+