विन डीजल जैसा दिखने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जवाब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वैसे तो संन्यासी हैं, लेकिन न जानें क्यों और कैसे उनकी तुलना काफी समय से एक हॉलीवुड स्टार से की जा रही है। सोशल मीडिया पर जिस हॉलीवुड स्टार के साथ उनकी तुलना की जाती है वह कोई छोटा-मोटा स्टार नहीं है। इस सितारे का नाम इतना बड़ी है कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण उनके साथ एक छोटा सा रोल करके खुद धन्य समझ रही हैं। इनका नाम है विन डीजल। लोग कहते हैं कि यूपी के सीएम का चेहरा इनसे मिलता है। वैसे बड़ी पुरानी कहावत है- 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि खुद सीएम योगी का इस बारे में क्या कहना है? हुआ यूं कि विन डीजल से तुलना के बारे में शनिवार को इंडिया टुडे ग्रुप के एक कार्यक्रम में उनसे सवाल पूछ ही लिया गया है। तो खुद ही पढ़ लीजिए क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

विन डीजल से तुलना पर योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब
हॉलीवुड स्टार विन डीजल से चेहरा मिलने की बात पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने पिछले 25 साल से कोई भी फिल्म नहीं देखी है। इस सवाल पर सिर्फ इतना ही बोलकर योगी जी एकदम कन्नी काटकर निकल गए और सीधे मीडिया की विश्वसनीयता पर आ गए। उन्होंने कहा कि मीडिया में आने वाली खबरें हमेशा तथ्यपरक और विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चौथे स्तंभ यानी मीडिया पर खतरा आता है तो यह लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक होगा।












Click it and Unblock the Notifications