क्या सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा हैदर, Video में कहा- 'ये छिपाने वाली बात है क्या, एक दिन बच्चा..'

Seema haider Pregnancy News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर किसी न किसी खबर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शादीशुदा सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए आई हैं। सीमा का दावा है कि उन्होंने सचिन के साथ नेपाल में शादी कर ली थी। काफी वक्त से अब सीमा हैदर अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं।

सोशल मीडिया लोग ये बातें कह रहे हैं कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है। कुछ दिनों पहले सीमा हैदर की एक नवजात बच्चे के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि ये सीमा और सचिन का बच्चा है। हालांकि अब खुद सीमा हैदर ने अपनी प्रेगनेंसी पर चुप्पी तोड़ी है। सीमा हैदर ने बताया है कि वो प्रग्नेंट है या नहीं...?

Seema haider Pregnancy News

करवा चौथ पर एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने बताया है कि, 'बच्चा तो एक दिन होना ही है। ये कोई छिपाने वाली बात नहीं है। अगर कोई औरत प्रेग्नेंट हो तो, ये बात छिप नहीं सकती है।'

सीमा हैदर ने कहा, 'मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूं...जब मैं मां बनूंगी...सबको पता चल ही जाएगा। ये कोई छिपाने वाली बात तो है ही नहीं। अगर ऐसा कुछ होगा तो पता चल ही जाएगा...बच्चा तो एक न एक दिन होना ही है। जब होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।''

{video1}

बता दें कि सीमा हैदर पहले से चार बच्चों की मां हैं। उसके पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के साथ उसके चार बच्चे हैं। सीमा उन चारों बच्चों को अपने साथ लेकर भारत आई हैं।

सीमा के वो चारों बच्चे उसके और सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा वाले घर में रहते हैं। सचिन मीणा भी सीमा के बच्चों से काफी प्यार करता है। उसने कई बार वीडियो में ये बातें कही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+