क्यों दो विवादों से घिर गए सचिन तेंदुलकर?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आईआईटी,दिल्ली की तरफ से सचिन तेंदुलकर को अपने कैंपस में अकादमी खोलने के लिए जमीन नहीं दी जा रही है ? क्या वे आजकल मसूरी के एक उस बंगले में रह रहे हैं जो विवादित हैं।

Does Sachin Tendulkar owns a disputed house ?

राजधानी के एक अंग्रेजी के अखबार के के मुताबिक दिल्ली आईआईटी के डायरेक्टर के इस्तीफे की एक वजह ये भी है कि सरकार उन पर दबाव डाल रही थी कि आईआईटी कैंपस में सचिन को क्रिकेट अकादमी खोलने दी जाय। जब सरकार का निदेशक पर इस बाबत दबाव बढ़ा तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना बेहतर समझा।

करोडों कमाने वाले

वरिष्ठ लेखक अमिताभ श्रीवास्तव कहते हैं कि विज्ञापनों के ज़रिये करोड़ों कमने वाले सचिन क्या अपने पैसे से ज़मीन नहीं खरीद सकते? अब भी वो बीएमडब्ल्यू कारों से लेकर वाटर फिल्टर तक बेच ही रहे हैं । इतना पैसा किसके लिए और इतनी हवस क्यों। फरारी का टैक्स माफ कराने भी पहुंच गये थे।

विवादित बंगले में ठहरे

इस बीच, सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को मसूरी में सपरिवार नए बंगले में रहने चले गए। यह भी विवादित बताया जाता है। एक नामवर अखबार के मुताबिक,इस बंगले को ‘ढहलिया बैंक' के नाम से जाना जाता है। यह बंगला उनके मित्र संजय नारंग के नाम पर खरीदा गया है, पर सूत्रों का कहना है कि यह घर सचिन का ही है।ढहलिया बैंक और विवाद साथ-साथ चलते रहे हैं। लंढौर छावनी परिषद ने भी ढहलिया बैंक के लिए कई बार चालान किया है। अब भी इसका मामला न्यायालय में चल रहा है।

विवादित बंगले में तमाम सुविधाएं हैं

जानकारी के मुताबिक,सचिन तेंदुलकर मसूरी के जिस बंगले में ठहरे हैं, उसमें छावनी क्षेत्र संबंधी नियमों का उल्लंघन कर व्यापक स्तर पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। विवादित बंगले में तमाम सुविधाएं हैं, जिनके निर्माण के लिए नियमों को ताक पर रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+