दिल्ली: लोकनायक अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, कई स्वास्थ्यकर्मी किए गए क्वारंटाइन

नई दिल्ली: सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब बड़ी संख्या में फ्रंटलाइन पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली से आया है, जहां लोकनायक अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी एक हफ्ते पहले ही दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. जितेंद्र नाथ पांडे की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई थी।

corona

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लोकनायाक जयप्रकाश अस्पताल में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसी दौरान एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की कोविड-19 जांच करवाई गई थी, जिनकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। उनके अलावा अस्पताल के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों के घर और ऑफिस को सैनिटाइज करवा रहा है। वहीं तीनों को संक्रमण कैसे हुआ इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 7964 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 265 लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अभी तक 17,386 मामले सामने आए हैं। वहीं इस बीमारी से 398 लोगों ने जान गंवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+