क्यों सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन

नयी दिल्ली। जमाना स्मार्टफोन का है। हर कोई अच्छे से अच्छा स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहता है। लोग ऊंची से ऊंची कीमत देकर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई कंपनी आपको मात्र 215 रुपए में शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन दे सकती है। आप कहेंगे कि 251 रुपए में तो अच्छा फोन कवर नहीं मिलता तो स्मार्टफोन कैसे मिलेगा?

अगर आप भी ऐसा सोच रहे तो फौरन अपनी सोच बदल दीजिए, क्योंकि रिंगिंग बेल नाम की कंपनी आपको स्मार्टफोन मुहैया करा रही है। इसके लिए बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। आप 251 रुपए में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर क्यों ये कंपनी आपको मात्र 251 रुपए में स्मार्टफोन मुहैया करा रही हैं। जिस फोन की लागत ही 2500 रुपए की हो, कंपनी उसे सिर्फ 251 रुपए में क्यों बेच रही है? जानिए इन सारे सवालों के जवाब...

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

इस स्मार्टफोन की कीमत इतनी कम होने के पीछे सबसे बड़ी वजह ऑनलाइन बुकिंग के जरिए मिलने वाले पैसे पर जबरदस्त ब्याज की रकम। आपको बता दें कि इस फोन को प्रति सेकंड 6 लाख लोगों ने विजिट किया है। ऐसे में अगर इन लोगों में से कुछ लाख लोगों ने भी इस हैंडसेट को बुक किया तो ऑनलाइन पेमेंट से मिलने वाली रकम आने वाले 4 महीने में अच्छा खासा ब्याज देगी।

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

इस स्मार्टफोन के 75 प्रतिशत हार्डवेयर भारत में ही बनाने का लक्ष्य है। ऐसे में इस हैंडसेट की लागत कम हो जाएगी।

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

इस फोन को सरकार कोई सब्सिडी नहीं दे रही, लेकिन कंपनी की प्लानिंग है कि वो इकोनॉमीज ऑफ स्केल से मुनाफा कमा ले।

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

रिंगिंग बेल कंपनी का दावा है कि वो इस साल के अंत तक 30 फीसदी स्मार्टफोन बाजार को कवर कर लेगी। कंपनी ने हर महीने फ्रीडम 251 के 5 लाख यूनिट बनाने का फैसला किया है।

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

फोन की ऑनलाइन ब्रिकी से डिस्ट्रीब्यूटर्स पर होने वाले खर्चों की लागत बच रही है। कंपनी का दावा है कि मेड इन इंडिया पार्ट्स से 13.8 फीसदी की बचत होगी।

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है 'फ्रीडम 251'

इतनी ही नहीं ये कंपनी दूसरे कंपनियों को अपनी वेबसाइट, एक सेलिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उपलब्ध कराएगी। इससे उसे फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+