कमाई के मामले में अनुष्का के बॉडीगार्ड ने कई कंपनियों के CEO को किया फेल,एक महीने में पाते हैं इतनी सैलरी
मुंबई। Anushka Sharma Personal Bodygaurd Salary. बॉलीवुड स्टार सलमान खान( Salman Khan) के साथ साए की तरह रहने वाला उनका बॉडीगार्ड शेरा दंबग खान की तरह की फेमस हो चुके हैं। शेरा की भी अपनी फैन फॉलोइंग है, लेकिन आज हम आपको मिलने वाले हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया ( Team India) के कप्तान विराट कोहली( Virat Kohli) की वाइफ अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) के पर्सनल बॉडीगार्ड सोनू की। सोनू भले ही शेरा की तरह मशहूर न हो, लेकिन इनके जलवे भी कम नहीं है। सोनू की सैलरी इतनी है, जितनी कई कंपनियों के सीईओ की भी नहीं होती।

अनुष्का के साथ साए की तरह रहता है उनका बॉडीगार्ड
फिल्मों से लाखों-करोड़ों कमाने वाली अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) अपनी सुरक्षा पर करोड़ों खर्च करती हैं। अक्सर अनुष्का के साथ ब्लैक कलर के सफारी शूट में एक हट्टा कट्टा जवान दिख जाएगा। उस शख्स का नाम है प्रकाश सिंह, जिसे अनुष्का सोनू के नाम से बुलाती है। अनुष्का का बॉडीगार्ड सोनू सालों से उनके साथ हैं। अनुष्का भी उन्हें अपने फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करती हैं। भीड़भाड़ वाली जगह हो, फिल्म का प्रमोशन हो, शूटिंग लोकेशन हो, एयरपोर्ट हो, सोनू वन मैन आर्मी की तरह अनुष्का शर्मा की सिक्योरिटी संभालते दिख जाएंगे। किसी की मजाल है कि कोई एक्ट्रेस के पास भी भटक जाए।

सैलरी, कई कंपनियों के CEO के बराबर
अगर बात करें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बॉडीगार्ड की सैलरी को तो पिछले कई दिनों से मीडिया में इसे लेकर काफी खबरें चल रही है। जूमटीवी डॉट कॉम मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह उर्फ सोनू को करीब 1.2 करोड़ रुपए सैलरी देती हैं। जी हां मीडिया के कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का अपनी बॉडीगार्ड सोनू को सालाना 1.2 करोड़ रुपए यानी मंथली करीब 10 लाख रुपए देती है। सोनू की सैलरी कई कंपनी के सीईओ से ज्यादा है।

परिवार की तरह मानती हैं अनुष्का
शादी के बाद सोनू अब अनुष्का के साथ-साथ विराट कोहली को भी सिक्योरिटी देते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान जब अनुष्का को शूटिंग के लिए जाना होता तो सोनू उनके साथ साए की तरह चलत दिखें। कोरोना संक्रमण के दौरान सोनू ने PPE किट पहनकर अनुष्का की सिक्योरिटी का ध्यान रखा। सोनू विराट-अनुष्का की सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखते हैं। वहीं अनुष्का भी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं। वो हर साल सोनू का बर्थडे खास अंदाज में मनाती है। अपने बिजी शिड्यूल के बीच भी अनुष्का सोनू का बर्थडे मनाना नहीं भूलती है। जीरो फिल्म की शूटिंग के दौरान वक्त नहीं मिल पाने के चलते अनुष्का ने फिल्म के सेट पर ही सोनू का बर्थडे बनाया था। वहीं सोनू भी पूरी कोशिश करते हैं कि अनुष्का की सिक्योरिटी में कोई चूक न हो।
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है 'नामकरण' की एक्ट्रेस अनन्या सोनी, आर्थिक मदद के लिए लगाई गुहर












Click it and Unblock the Notifications