इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है 'नामकरण' की एक्ट्रेस अनन्या सोनी, आर्थिक मदद के लिए लगाई गुहर

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है 'नामकरण' की एक्ट्रेस अनन्या सोनी, आर्थिक मदद के लिए लगाई गुहर

नई दिल्ली। Actress Ananya Soni Hospitalised. कोरोना और लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी जगत को काफी नुकसान हुआ है। फिल्मों और सीरियल की शूटिंग बंद होने से इससे जुड़े आर्टिस्ट फाइनेंशियल परेशानी में आ गए। हाल ही में बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र किया तो अब एक और एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल वक्त के बारे में बताते हुए लोगों से मदद मांगी है। टीवी सीरियल नामकरण की एक्ट्रेस अनन्या सोनी अस्पताल में भर्ती हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रही अनन्या ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

 अस्पताल में भर्ती है अनन्या सोनी

अस्पताल में भर्ती है अनन्या सोनी

टीवी सीरियल नामकरण, क्राइम पेट्रोल जैसे कई शो में अपने अभिनय का डंका बजा चुकी एक्ट्रेस अनन्या सोनी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। अनन्या अस्पताल में भर्ती है। वो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और अब उन्होंने लोगों से मदद मांगी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों को अपने हालात के बारे में बतते हुए उनसे आर्थिक मदद मांगी। अनन्या ने बताया कि वो गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रही है और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। इस बीमारी के इलाज में उनकी अब तक की सारी सेविंग्स खत्म हो चुकी है।

 किडनी ट्रांसप्लांट क लिए मांगी मदद

किडनी ट्रांसप्लांट क लिए मांगी मदद

अनन्या लंबे वक्त से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनकी एक किडनी खराब हो चुकी है। अनन्या काफी समय से वो एक ही किडनी के साथ जी रही हैं। अनन्या ने खुद इस बात जिक्र टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किया और कहा कि वो साल 2015 से ही एक किडनी के साथ जी रही हैं। अब उनकी दूसरी किडनी भी खराब हो चुकी है। अब डॉक्टरों ने उन्हें जल्दी ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का सुझाव दिया हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है ताकि वो अपना इलाज करवा सकें।

फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

अनन्या ने अपने वीडियो के साथ अपने बैंक की डिटेल भी साझा की है और लोगों से मदद मांगी है, ताकि वो अपना इलाज करवा सकें। आपको बता दें कि अनन्या नामकरण, क्राइम पेट्रोल जैस टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। इसके अलावा वो तेलुगू शो रुद्रम देवी में काम कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने अदालत और इश्क में मरजावां शो में नजर आ चुकी है। वहीं उन्होंने टेक इट इजी और है अपना दिल तो आवारा जैसी फिल्म में भी काम किया है। अनन्या कहती हैं कि कोरोना के चलते उन्हें काम मिलने में काफी परेशानी हुई। उन्हें जो भी काम मिला उन्होंने किया, लेकिन अब वो अपने हेल्थ से जूझ रही है। वो इसके लिए लोगों की मदद चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+