2024 के चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने में जुटी DMK,एमके स्टालिन के नेतृत्व में कल दिल्ली में जुटेंगे नेता

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ पूरा विपक्ष एक जुट होता दिख रहा है। विपक्षी पार्टियां भी इस बार मजबूत रणनीति बनाता दिखा रहा है। हालांकि, इस बार ये प्रयास क्षेत्रीय पार्टियां करती दिख रही हैं।

Muthuvel Karunanidhi Stalin

Muthuvel Karunanidhi Stalin: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, जिसमें अभी एक साल का समय शेष बचा है। लेकिन, राजनैतिक पार्टियां अभी से रणनीति बनाने में जुटी हैं। तो वहीं, कुछ पार्टियां लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हैं। ऐसे ही कुछ कवायद तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके की अगुआई में भी होने जा रही है। तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ एमके स्टालिन के 14 विपक्षी पार्टियों की एक मीटिंग 3 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई है।

डीएमके चीफ एमके स्टालिन के नेतृत्व में सोमवार 3 अप्रैल को बुलाई गई बैठक में ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां हैं। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस मीटिंग में गैर- बीजेपी नेता शामिल होंगे। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, इस सम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होने जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि तीन अन्य प्रधान मंत्री उम्मीदवार अपने राज्यों के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव है। वहीं, ऑफलाइन बैठक में डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अध्यक्षीय भाषण देंगे। तृणमूल कांग्रेस ने अपने सांसद डेरेक ओ ब्रायन को, आप ने सांसद संजय सिंह को और बीआरएस ने अपने सांसद डॉ. केशव राव को भेजा है। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की दिशा में डीएमके का यह दूसरा ऐसा प्रयास है।

Recommended Video

    MK Stalin ने Indira Gandhi और अपने पिता Karunanidhi से जुड़ा क्या राज खोला ? | DMK | वनइंडिया हिंदी

    खबर के मुताबिक, स्टालिन के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और कुछ अन्य लोग एक रैली में शामिल हुए थे। तो वहीं, दिल्ली में 2024 के चुनाव से पहले इतने बड़े लेवल पर विपक्षी पार्टियों की मीटिंग सामाजिक न्याय पर चर्चा से ज्यादा मिशन 2024 पर फोकस लगा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+