राहुल गांधी का नाम PM उम्मीदवार के तौर पर पेश करने गलत क्या है?: स्टालिन

चेन्नई। डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के नेता उनके नाम के प्रस्ताव पर बाद में फैसला करेंगे। बता दें हाल ही में चेन्नई में आय़ोजित एक कार्यक्रम में डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने राहुल गांधी का नाम महागठबंधन की प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया था।

DMK chief MK Stalin On Rahul Gandhi As PM Candidate Whats Wrong In It

रविवार को एक कार्यक्रम में स्टालिन ने कहा, कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि मैं क्यों राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री के प्रत्याशी के रूप में कर रहा हूं। इसमें गलत क्या है? यदि हम प्रस्तावित नहीं करेंगे तो कौन करेगा? क्या कोई इससे इन्कार कर सकता है? कुछ राज्यों के नेता अपने राज्य में मतभेद दूर करने के बाद इसपर फैसला लेने की योजना बना रहे हैं।

एमके स्टॉलिन ने कहा कि, कुछ राज्यों के नेता अपने-अपने राज्यों में मतभेद दूर करने के बाद इस पर फैसला करने की सोच रहे। बता दें कि, स्टालिन ने 16 दिसंबर को कहा था कि, 2018 में, थलाईवर कलैंगनार करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मैं प्रस्ताव देता हूं कि हम दिल्ली में नया प्रधानमंत्री बनाएंगे। हम नया भारत बनाएंगे। थलाईवर कलैंगनार के पुत्र के नाते मैं तमिलनाडु की ओर से राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+