ईडी के सामने पेश होने से पहले रो पड़े कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, बीजेपी पर लगाया ये आरोप

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने से पहले कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार रो पड़े। डीके शिवकुमार ने कहा कि सत्ता में बैठे भारतीय जनता पार्टी के मेरे दोस्तों ने मुझे पूजा नहीं करने दिया। डीके शिवकुमार ने कहा, 'ईडी कार्यालय से मैं प्रार्थना करूंगा कि मेरे पिताजी की आत्मा को शांति मिले।' डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।

पेशी से पहले रो पड़े डीके शिवकुमार

पेशी से पहले रो पड़े डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने ईडी के सामने पेश होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं रो रहा हूं क्योंकि मैं अपने पिता के लिए पूजा नहीं कर सकता। ना तो भाजपा और ना ही प्रवर्तन निदेशालय मुझे ऐसा करने की अनुमति दे रहा है, फिर भी मैं पूछताछ के लिए आया हूं।' ये कहते हुए डीके शिवकुमार भावुक हो गए। कांग्रेस बार-बार ये आरोप लगा रही है कि सत्ताधारी बीजेपी उनकी पार्टी के नेताओं को फंसा रही है। डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैंने कोई गलत काम नहीं किया और ना ही किसी से एक रुपया लिया।'

डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर लगाए आरोप

ये तीसरी बार था जब कांग्रेस नेता मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी ईडी के समन पर सवाल उठाए थे। कुमारस्वामी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर डीके शिवकुमार की जांच एजेंसी के सामने पेशी की आलोचना की थी। इसके पहले, ईडी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ पीएमएलए के तहत आय से ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्‍हें समन भेजा था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कर रही पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कर रही पूछताछ

साल 2017 में आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। उस वक्त डीके शिवकुमार व अन्य कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। हाल ही में चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को भी कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+