DK Shivakumar कर्नाटक के सबसे अमीर विधायकों में हैं शुमार, लग्जरी रिसॉर्ट, बंगला कुछ ऐसी है शानो-शौकत

कर्नाटक कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार की संपत्ति आपके होश उड़ा देगी। शिवकुमार कर्नाटक के सबसे अमीर विधायकों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर हैं।

dk

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है, और पिछली बार चुनाव में जीते हुए विधायक इस बार के चुनाव में टिकट मिलने की आस लगाए हुए बैठे हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की 2018 के चुनाव में जो नेता जीत कर विधायक बने थे उनमें से 97 प्रतिशत विधायक करोड़पति थे। जिनमें से कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार का नाम सबसे अमीर विधायकों की सूची में दूसरे नंबर पर था। आइए जानते हैं डीके शिवकुमार जो कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष भी हैं , वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

dk

डीके शिवकुमार की संपत्ति उड़ा देगी होश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में रामनगर जिले की कनकपुरा सीट से विजय होकर विधायक बने डीके शिवकुमार के द्वारा 2018 में दाखिल किए गए हलफनामें के अनुसार उनके पास कुल 840 करोड़ की संपत्ति है। वहीं 2023 के चुनाव में उनके पास 251 करोड़ की कुल संपत्ति थी। यानी पांच साल के अंदर डीके शिवकुमार की संपत्ति में पांच गुना का इजाफा यानी 588 करोड़ का इजाफा हुआ था।

शिवकुमार के पास है बेंगलुरू में रिजॉर्ट

कद्दावर नेता माने जाने वाले शिवकुमार को कई राजनीतिक जानकार कर्नाटक के सीएम पद का दावेदार भी बताते हैं। कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार कांग्रेस पार्टी के लिए फंड जुटाने के काम में अहम भूमिका रही है। शिवकुमार का एक बेंगलुरू में करोड़ों का रिजॉर्ट भी है जो कुछ समय पहले सुर्खियों में तब आया था जब गुजरात कांग्रेस के विधायक वहां ठहरे थे।

dk

कर्नाटक के सबसे अमीर राजनेता डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में तिहाड़ जेल की सजा भी गुजार चुके हैं। तिहाड़ जेल से 2022 में 25 लाख रुपये की जमानत पर छूट कर आए थे। उनकी और उनके परिवार की संपत्ति के चलते डीकेशिवकुमार कर्नाटक के सबसे अमीर राजनेता की लिस्‍ट में शुमार हैं

डीके शिवकुमार की अचल संपत्ति

डीके शिवकुमार के हलफनामें के अनुसार 70,94,84,974.32 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी और उनकी पत्नी ऊषा डीकेएस के पास 25,04,38,086.99 करोड़ और बेटी ऐश्वर्या के पास 5,17,27,037.65 करोड़ की चल संपत्ति थी और आभारना के पास 9,25,000 लाख और बेटे आकाश के पास 6,15,000 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई थी।


डीके शिवकुमार और उनके परिवार की अचल संपत्ति

  • 5,48,85,20,592 अरब की अचल संपत्ति
  • पत्‍नी के पास 86,95,86,331 करोड़
  • बेटी ऐश्वर्या के पास 1,02,88,70,025 अरब रुपये की अचल संपत्ति
  • इन 6 बैंक अकाउंट में कुल 3.13 करोड़ रुपये
  • 3.45 करोड़ रुपये का निवेश
  • 11.25 लाख रुपये के जीवन बीमा की दो पॉलिसी
  • 60 रिहायशी और कॉमर्शियल इमारतें अपार्टमेंट अचल संपत्ति
  • 8.78 करोड़ रु के खतिहर जमीर 22 जमीन
  • 481 करोड़ रु की 20 गैर-कृषियोग्य जमीन
  • रामनगर में 1.06 करोड़ रुपये मूल्य कॉमर्शियल बिल्डिंग के अलावा करोड़ों के फ्लैट और रिहायशी इमारत
  • Karnataka Election 2023: क्या कर्नाटक चुनाव में AAP बिगाड़ सकती भाजपा और कांग्रेस का खेल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+