Diwali-Chhath Train Booking: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए आज ही करें रिजर्वेशन, चेक करें स्पेशल ट्रेन की लिस्ट
Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहारों का मौसम आते ही हर साल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, मुंबई और पंजाब तक रहने वाले लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी शुरू कर देते हैं। दिवाली और छठ जैसे पर्व परिवार के साथ मनाने की चाह में रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ती है। इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। आज, यानी 20 अगस्त को यात्री 19 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
दिवाली इस बार 20 अक्टूबर को और छठ पूजा 27-28 अक्टूबर को है। यानी अभी जो लोग बुकिंग करेंगे, वे आराम से दिवाली पर अपने घर पहुंच पाएंगे। रेलवे ने भीड़ को संभालने के लिए दिल्ली-पटना रोजाना चलने वाली स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी है, जिससे बिहार और यूपी लौटने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इन दोनों त्योहारों पर बिहार और पूर्वी यूपी से सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब और दक्षिण भारत से अपने घर लौटती है।

दिवाली से पहले घर पहुंचने का सही समय
चूंकि अभी 19 अक्टूबर तक के टिकट ही बुक हो रहे हैं, इसलिए जो यात्री दिवाली से पहले घर पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए 18 और 19 अक्टूबर की यात्रा बुक करना सबसे बेहतर मौका है। यही तारीखें सबसे सुरक्षित मानी जा रही हैं, क्योंकि दिवाली 20 अक्टूबर को है।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath Train Booking: कब तक की टिकट आज होगी बुक? चेक करें दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट
दिल्ली से पटना तक रोजाना स्पेशल ट्रेन
त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली (आनंद विहार) से पटना तक रोज चलने वाली स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है।
- 04090 आनंद विहार-पटना स्पेशल: रोजाना दोपहर 2:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह करीब 11:00 बजे पटना पहुंचेगी।
- 04089 पटना-आनंद विहार स्पेशल: रोजाना रात 8:20 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन दोपहर करीब 2:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन 8 अगस्त से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगी। इसमें कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा और पटना के रास्ते बड़ी संख्या में यात्री सफर कर पाएंगे।
किन शहरों के लिए सबसे ज्यादा भीड़
त्योहारों के दौरान बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, प्रयागराज जैसे शहरों में सबसे ज्यादा यात्री उतरते हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी टिप्स
- अभी से 18-19 अक्टूबर की यात्रा की बुकिंग कर लें।
- अगर सीट न मिले तो पास के स्टेशनों जैसे पटना की जगह पाटलिपुत्र या दानापुर चेक करें।
- पूर्वी यूपी जाने वालों के लिए वाराणसी, बलिया, गाजीपुर जैसे स्टेशन भी विकल्प हो सकते हैं।
- अक्टूबर में रेलवे और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा, इसलिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और प्रेस रिलीज पर नजर रखें।
यह सही समय है जब दिवाली और छठ पर घर जाने वाले लोग अपनी यात्रा पक्की कर सकते हैं। क्योंकि आने वाले हफ्तों में टिकटों पर लंबी वेटिंग शुरू हो जाएगी। अभी बुकिंग करने वालों को न केवल पक्की सीट मिलेगी बल्कि त्योहार पर समय से घर पहुंचना भी आसान होगा।
ये भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई में भारी बारिश के चलते इन दो लाइन की लोकल ट्रेनें रद्द, जानें हर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications