Mumbai local train: मुंबई में भारी बारिश के चलते इन दो लाइन की लोकल ट्रेनें रद्द, जानें हर अपडेट

Mumbai local train: मुंबई में बीते कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई महानगर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते मध्य रेलवे और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से ठाणे और CSMT से कुर्ला के बीच लोकल ट्रेन सेवा निलंबित है। इससे यात्रियों, खासकर काम पर जाने वाले लोगों को बारिश और यातायात संबंधी दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Mumbai local train

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और नवी मुंबई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप, मंगलवार सुबह से ही बारिश का जोर काफी बढ़ गया।

मध्य रेलवे ने सीएसएमटी से ठाणे के बीच लोकल सेवा रद्द कर दी है। सुबह से जारी बारिश के कारण मुंबई में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। पानी की निकासी धीमी होने और कम दृश्यता के कारण यह निर्णय लिया गया है। ट्रैक से पानी पूरी तरह निकलने तक सेवाएं बंद रहेंगी।

वर्तमान में, ठाणे से कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेनें चल रही हैं, और कल्याण से आने वाली लोकल ट्रेनें ठाणे तक ही आ रही हैं। ठाणे रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और स्टेशन प्रशासन द्वारा यात्रियों को इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

हार्बर लाइन पर भी ट्रेन सेवाएं बाधित हैं। मध्य रेलवे ने चुनाभट्टी और कुछ अन्य जगहों पर ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कुर्ला स्टेशन के बीच सेवाएं रोक दी हैं। पानी की निकासी होने तक यह सेवाएं बंद रहेंगी।

इस बीच, मध्य रेलवे हार्बर लाइन पर मानखुर्द से पनवेल के बीच विशेष ट्रेनें चला रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, और नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+