सलमान खान के साथ किसिंग सीन पर पहली बार बोलीं दिशा, ये सब इसलिए हुआ क्योंकि...

'राधे' में सलमान खान के साथ किसिंग सीन पर पहली बार बोलीं दिशा, ये सब इसलिए हुआ क्योंकि...

मुंबई, 11 मई: सलमान खान का फिल्मी करियर 30 साल से ज्यादा का है लेकिन वो कभी किसी फिल्म में किस करते नहीं दिखे हैं। इस साल ईद पर उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म का एक गाना जो हाल में आया है, उसमें सलमान और दिशा किस करते दिखे हैं। ऐसे में सलमान को लेकर लगातार ये सवाल हो रहा है कि क्या सलमान ने तीस साल का अपना पर्दे पर किस ना करने का नियम तोड़ दिया है। दिशा ने इस पर बात की है।

फिल्म के लिए यह सीन जरूरी था।

फिल्म के लिए यह सीन जरूरी था।

सलमान की नो किसिंग पॉलिसी तोड़ने वाली पहली हीरोइन कही जा रहीं दिशा ने इस पर कहा है कि हम लोग एक्टर हैं और हमारा काम एक्टिंग करना है। फिल्म के लिए वह किस सीन जरूरी था। आप जब फिल्म देखेंगे तो लगेगा कि हां ये सीन होना चाहिए था। ऐसे में निर्देशक ने हमसे कहा और हमने वही किया जो हमारे निर्देशक ने हमसे करने को कहा।

मैं कहूंगी कि सलमान ने कोई नियम नहीं तोड़ा

मैं कहूंगी कि सलमान ने कोई नियम नहीं तोड़ा

दिशा ने कहा है कि फिल्म की जरूरत होने के बाद भी ये कहना गलत होगा कि सलमान ने पर्दे पर किस ना करने के अपने नियम को तोड़ दिया है। क्योंकि हकीकत में किस नहीं किया गया था। दिशा ने फिल्म को लेकर कहा कि महामारी के चलते फिल्म रुक गई थी। अब फिल्म रिलीज हो रही है, तो इसकी मुझे काफी खुशी है।

होठों पर टेप लगाकर किया गया किस सीन

होठों पर टेप लगाकर किया गया किस सीन

सलमान खान ने भी अपनी फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी पर बात की है। उन्होंने कहा है कि इस सीन के शूट के दौरान दिशा के मुंह पर टेप लगा हुआ था। सलमान ने कहा है कि आप मुझे अगली बार मेरे और हीरोइन के बीच एक मोटा पर्दा देखें लेकिन मैं स्क्रीन पर नो किसिंग पॉलिसी नहीं खत्म कर रहा हूं। बता दें कि इस साल ईद पर सलमान की ये फिल्म आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+