पूर्वी लद्दाख के गोगरा हाइट्स पर डिसइंगेजमेंट पूरा, भारत-चीन की सेनाएं पुराने बेस पर लौटीं

भारत-चीन विवाद: पूर्वी लद्दाख के गोगरा हाइट्स पर डिसइंगेजमेंट पूरा

नई दिल्ली, 12 अगस्त: केंद्र सरकार ने बताया है कि पूर्वी लद्दाख के गोगरा हाइट्स इलाके में चीन और भारत की सेनाओं के डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यहां से भारत और चीन, दोनों देशों की सेनाओं अपने पुराने परमानेंट बेस पर लौट गई हैं। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि गोगरा हाइट्स क्षेत्र से दोनों पक्ष पीछे हट गए हैं और ये इलाका बीते साल हुए भारत-चीन गतिरोध से पहले जैसे था, अब उस स्थिति में है।

china

हाल ही में हुई 12वीं कोर कमांडर-स्तरीय बैठक के दौरान, भारत और चीन ने गोगरा हाइट्स पर पीछे हटने को लेकर समझौते किया था, जहां एक साल से अधिक समय से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ था। बैठक में दोनों सेनाओं के पेट्रोल प्वाइंट 17-ए के पास गोगरा क्षेत्र से पीछे हटने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद बीते हफ्ते दोनों सेनाएं वापस हटने लगी थीं और अब ये प्रक्रिया पूरी हो गई है।

भारत चीन बॉर्डर पर डेढ़ साल से बना है तनाव

बता दें कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब डेढ़ साल से तनाव चल रहा है। बीते साल मई जून में तो काफी ज्यादा तनाव देखने को मिला था। बीते साल जून में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की जान भी चली गई थी। इस झड़प के बाद दोनों देशों में युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि दोनों ही देशों ने बातचीत से मसला सुलझाने की ओर कद बढ़ाए और बैठकें शुरू कीं। एक साल से भी ज्यादा समय से दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर लगातार बातचीत चल रही है। जिसके चलते कई प्वाइंट से दोनों देशों की सेनाएं लगातार वापस भी हटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+