ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था सोना, दिल्ली में पकड़ा गया, कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की एक बड़ी खेप पकड़ते हुए तस्करी कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब्त किए गए सोने का वजन 66.4 किलो है और इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि यह सोना भारत-म्यांमार सीमा से तस्करी कर लाया गया था और ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा था।

डीआरआई को खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद अधिकारियों ने ट्रक को पकड़ा। उसके बाद ट्रक को डीआरआई ऑफिस लाया गया। ट्रकों की बारीकी से जांच करने पर 166 ग्राम की 400 छड़ें बरामद हुई। इनका कुल वजन 66.4 किलो और कीमत 35 करोड़ रुपये है। सोने को ट्रकों के फ्यूल टैंक में छिपाया गया था। इस मामले में 5 लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश और म्यांमार से देश की सीमा खुली हुई है। इधर से सोना भारी मात्रा में तस्करी किया जाता है। एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर हाई सिक्योरिटी के चलते इन रास्तों से सोने की तस्करी ज्यादा बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications