देश में कोरोना अपने अंतिम चरण में, पिछले 24 घंटों में देश में 1096 कोरोना के नए केस

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। देश में कोरोना अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। लगातार हर रोज नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1096 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1447 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या पर नजर डालें तो यह 81 है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस अब 13013 हैं। देश में कोरोना से अभी तक कुल 43028131 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 521345 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना से देश में 42493773 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अभी तक देश में वैक्सीन 1846686260 डोज दी जा चुकी है।

corona

Recommended Video

      Covid-19 India Update: भारत में कोरोना के 1,096 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

      देश में एक्टिव केस अब कुल मामलों की तुलना में सिर्फ 0.03 फीसदी है, वहीं देश में कोरोना से ठीक होने की दर 98.76 फीसदी है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कोरोना के नए मामलों में 432 की गिरावट हुई है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.24 फीसदी है, वहीं साप्ताहित पॉजिटिविटी दर 0.23 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना 81 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जिसमे से 74 मौतें केरल में हुई हैं। देश में अभी तक कोरोना से कुल 521345 लोगों की मौत हुई है उसमे से 147787 लोगों की अकेले महाराष्ट्र में मौत हुई है, केरल में 68066, कर्नाटक में 40054, तमिलाडु में 38025, दिल्ली में 26153, उत्तर प्रदेश में 23496, पश्चिम बंगाल में 21197 लोगों की मौत हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+