दिलजीत दोसांझ ने भी बनाया अपना 'पौरी वीडियो', साथ में नजर आईं सोनम बाजवा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चल रहा 'पौरी हो रही है' ट्रेंड तो आपको पता ही होगा। हर सेलिब्रिटी इस ट्रेंड के आधार पर अपना-अपना एक वीडियो शूट कर रहा है। इस बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी अपना 'पौरी हो रही है' ट्रेंड पर वीडियो शूट किया है। दरअसल, दिलजीत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हौंसला रख' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में हो रही है। यहीं पर ही दिलजीत ने अपना 'पौरी वीडियो' शूट किया है।

Diljit dosanjh

क्या है दिलजीत के वीडियो में?

दिलजीत के साथ इस वीडियो में उनकी को-एक्ट्रेस सोनम बाजवा और उनकी टीम भी है। वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "ये हम हैं, ये हमारे डायरेक्टर हैं और यहां शूटिंग हो रही है। इसके बाद दिलजीत की टीम के मेंबर हंसने लगते हैं और उसके बाद दिलजीत फिर कहते हैं कि "ये सोनम है और ये उसके कपड़े हैं और उसको ठंडी लग रही है।"9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

दिलजीत के फैंस को पसंद आया वीडियो

इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ ही घंटों में इसे 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। दिलजीत के फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया है। आपको बता दें कि यशराज मुहाते के वायरल मैशअप गाने में पाकिस्तान की एक लड़की का वो क्लिप लिया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उनकी क्लिप पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुई, और कई हस्तियों ने उस क्लिप को देखते-देखते अपना वीडियो बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+