मुकेश अंबानी अब नहीं सबसे अमीर भारतीय, छिन गया ताज
नयी दिल्ली। भारत के सबसे अमीर होने का ताज अब तक अपने माथे पर सजाने वाले रिलाइंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सिर से ये ताज छिन गया है। जी हां मुकेश अंबानी अब सबसे अमीर भारतीय नहीं रहें है। मुकेश से ये ताज फार्मा क्षेत्र दिग्गज दिलीप सांघवी ने छिन लिया है।

वो मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे धनी भारतीय बन गए है। दो दिन पहले ही फोब्र्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को लगातार आठवें वर्ष भारत का सबसे धनी व्यक्ति करार दिया था, लेकिन फोर्ब्स के ‘रीयल टाइम' अपडेट के मुताबिक, सन फार्मा समूह के सांघवी 21.5 अरब डालर नेटवर्थ के साथ सबसे धनी भारतीय हैं।
दिलीप सांधवी के बाद दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी और तीसरे पायदान पर अजीम प्रेमजी हैं। वहीं वैश्विक स्तर पर सांघवी 37वें पायदान पर पहुंच गए, जबकि अंबानी फिसल कर 43वें पायदान पर आ गए है। गौरतलब है कि फाब्र्स की सालाना सूची में मुकेश अंबानी लगातार आठ साल से सबसे धनी भारतीय रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications