उल्टा चश्मा के दूसरे कलाकारों के साथ झगड़े पर दिया जेठालाल ने जवाब, बताया क्या है सच
उल्टा चश्मा के दूसरे कलाकारों के साथ झगड़े पर दिया जेठालाल ने जवाब, बताया क्या है सच
मुंबई, 26 जुलाई: टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की खबरें आई हैं। पहले कुछ कलाकारों के शो छोड़ने की बात कही गई तो अब एक्टरों में झगड़े की बात कही जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि शो में जेठालाल का रोल निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी की शो के तारत मेहता यानी शैलेश लोढ़ा और टप्पू का रोल करने वाले अनादकत से ठनी हुई है। इस पर दिलीप जोशी ने जवाब दिया है।

इन बातों में कोई सच्चाई नहीं
एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दिलीप जोशी ने कहा कि जब लोग हमारे बीच लड़ाई की बातें करते हैं तो मुझे इस पर सिर्फ हंसी आती है। हम लोग करीब 13 साल से साथ काम कर रहे हैं। हमारे बीच काफी बढ़िया रिश्ते हैं। कोई कुछ भी लिख दे तो मुझे नहीं लगता कि ऐसी खबरों पर कोई सफाई देने की भी जरूरत है। मैं तो शो की पूरी टीम के साथ काम करने में बहुत कंफर्टेबल हूं और मजे से काम कर रहा हूं।

शो में अभी भी मजा आ रहा
दिलीप जोशी ने शो के लेकर कहा कि इतने साल तक जेठालाल का किरदार निभाने से उन्हें इस किरदार से बोरियत नहीं हुई है। जेठालाल के किरदार की वजह से लोग मुझे बहुत प्यार देते हैं, लोग कहते हैं कि शो चलते रहना चाहिए। मुझे कुछ वेब शो और दूसरे ऑफर भी मिले हैं लेकिन मैं जेठालाल का किरदार निभाकर ही खुश हूं। इसलिए इस शो को कर रहा हूं।

मुनमुन दत्ता ने भी शो छोड़ने की खबरों को कहा गलत
हाल ही में शो में बबीजा जी का किरदार करने वालीं मुनमुन दत्ता को लेकर भी खबरे आई हैं कि वो शो छोड़ रही हैं। मुनमुन दत्ता ने भी साफ किया है कि वो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नहीं छोड़ रही हैं। मुनमुन ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि पिछले 2 से 3 दिनों में मैंने कुछ गलत खबरें पढ़ीं हैं। इनकी कोई सच्चाई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications