दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता से चेन्नई में की गुपचुप ढंग से शादी!

नई दिल्ली। एक बार फिर से कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह अपनी और टीवी पत्रकार अमृता राय की लवस्टोरी को लेकर चर्चा में हैं, खबर है कि पिछले दिनों दोनों ने चेन्नई में बेहद ही निजी समारोह में शादी कर ली है, जिसका जानकारी बस कुछ लोगों को ही है।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता से चेन्नई में की शादी!

आजतक न्यूज चैनल के मुताबिक दिग्विजय सिंह, जो कि इन दिनों अपनी बेटी के इलाज के लिए अमेरिका में हैं, ने चैनल से कहा है कि वो यूएस से लौटने के बाद इस शादी की सार्वजनिक घोषणा करेंगे। तो वहीं टीवी पत्रकार अमृता राय भी राज्यसभा टीवी चैनल से इन दि्नों गायब हैं क्योंकि वो छुट्टी पर हैं, वो कहां है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अमेरिका से लौटने के बाद दिग्गी करेंगे औपचारिक ऐलान!

मालूम हो कि पिछले साल अप्रैल में सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह और अमृता राय की साथ में कई ग्लैमरस फोटो वायरल हुईं थी जिस पर काफी हो-हल्ला मचा था, इस हंगामे के बाद दोनों ने ट्विटर पर स्वीकार कर लिया था कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं।

इस बारे में और पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

हां मैं दिग्विजय से प्रेम करती हूं

हां मैं दिग्विजय से प्रेम करती हूं

दिग्विजय सिंह के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए अमृता राय ने ट्विट किया था कि हां वो दिग्गी से प्रेम करती हैं।

अमृता राय के साथ रिलेशनशिप में ..

अमृता राय के साथ रिलेशनशिप में ..

दिग्विजय सिंह ने भी ट्विट पर लिखा था कि हां वो अमृता राय के साथ रिलेशनशिप में हैं।

 चार बेटियां और एक बेटा

चार बेटियां और एक बेटा

दिग्वि‍जय सिंह की पत्नी का 2013 में एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, कांग्रेस नेता की चार बेटियां और एक बेटा है।

तलाक के लिए अर्जी

तलाक के लिए अर्जी

अमृता राय ने भी ट्विटर पर लिखा था कि मैं अपने पति आनंद प्रधान से अलग हो गई हूं और हमने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता से चेन्नई में की शादी!

दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता से चेन्नई में की शादी!

अब खबर आ रही है कि दिग्विजय सिंह और टीवी पत्रकार अमृता राय ने चेन्नई में बेहद ही निजी समारोह में शादी कर ली है, जिसका जानकारी बस कुछ लोगों को ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+