मोदी के गुजरात मॉर्डल की पोल खोलेंगे दिग्विजय

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोल खोलो अभियान शुरु कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने गुजरात के विकास मॉडल पर हमला बोलते सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर ट्वीट करते हुए कहा है कि गुजरात में प्रति व्यक्ति कर्ज दूसरे राज्यों से ज्यादा है। योजना आयोग का वित्त वर्ष 2011-12 का आंकड़ा पेश करते हुए दिग्विजय सिंह ने मोदी पर आरोप लगाया कि आखिर मोदी ने कैसे गुजरात के लोगों को कर्ज से उबारा ?
मोदी पर उनका ये हमला इतने पर नहीं रुका। उन्होंने ऐलान किया है कि अगले 12 दिनों तक वो मोदी के खिलाफ पोल खोलते रहेंगे। मोदी के पुराने बयान पर टिप्पणी करते हुए दिग्विजय ने कहा कि मोदी में यह कहने की हिम्मत है कि मैंने गुजरात का कर्ज उतार दिया है और अब देश का कर्ज उतारना है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास मॉर्डल को सार्वजनिक करना चाहिए।
जब मोदी पर हमला हुआ तो भाजपा की पूरी टीम उनके बचाव में उतर आई। बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दिग्विजय सिंह को राजनीतिक रूप से दिवालिया घोषित कर दिया। भाजपा ने जबावी हमले में कहा कि दिग्विजय सिंह को आर्थिक मामलों की कोई समझ नहीं है, इसलिए बेहतर होगा कि वे इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया न दें।












Click it and Unblock the Notifications