सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है' पर दिग्विजय सिंह का पलटवार -एक जंगल में एक ही शेर रहता है!
सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है' पर दिग्विजय सिंह का पलटवार -एक जंगल में एक ही शेर रहता है!
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कैबिनेट विस्तार किया। शिवपाल के कैबिनेट विस्तार में बनाए गए 28 मंत्रियों में 11 मंत्री कांग्रेस छोड़ भाजपा में शमिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमें के हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वे जान लें 'टाइगर अभी जिंदा है।' सिंधिया के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता पलटवार करते हुए जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। अब इस बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया हैं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा.....
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शेर का सही चरित्र आप जानते हैं? एक जंगल में एक ही शेर रहता है!! इस ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने दो शेरों की आपस में लड़ाई करते हुए एक फोटो भी शेयर की है। ये ट्वीट सिंह ने सुबह साढ़े नौ बजे शेयर कर सिंधिया को पलटलवार किया।
शेर का सही चरित्र आप जानते हैं? एक जंगल में एक ही शेर रहता है!! pic.twitter.com/i7PJzmPFAJ
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 3, 2020
ज्योतिरादित्य ने ये वीडियो शेयर कर लिखी थी ये बात
बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेर करके कहा कि मैं उन दोनों को कहना चाहता हूं। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी। आप दोनों सुन लिजिए। टाइगर जिंदा है। सिंधिया ने टाइगर खुद को बताया था। साथ ही वीडियो पर कैप्शन लिखा कि 'मध्य प्रदेश के विकास, प्रगति, उन्नति और मेरे प्रदेशवासियों की रक्षा के लिए टाइगर अभी जिंदा है।'
कांग्रेस नेता शर्मा ने पलवार करते हुए कमलनाथ को बतया बब्बर शेर
बता दें मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'टाइगर अभी जिंदा है' के बयान पर सियासी घमासान गुरुवार से ही शुरु हो गया था। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तो पूर्व सीएम कमलनाथ की बब्बर शेर से तुलना कर डाली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जिक्र करते हुए पीसी शर्मा ने कहा है कि यह सही है कि सिंधिया को बताना चाहिए कि टाइगर कौन है, क्योंकि एक तरफ सिंधिया कह रहे हैं मैं शेर और दूसरी ओर शिवराज कह रहे हैं मैं शेर, लेकिन हमारे पास कमलनाथ के रूप में बब्बर शेर है। इसके अलावा पीसी शर्मा ने भाजपा की वर्चुयल रैली पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा के सौ दिन पूरे नहीं हुए, दिन पूरे हो गए हैं, जो लोग खरीद फरोख्त करके बीजेपी में गए है। ये मंत्रिमंडल शिवराज का नहीं है। सिंधिया का है। टाइगर अभी जिंदा है' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। मध्य प्रदेश की राजनीति में टाइगर जिंदा है वाले बयान पर घमासान के बीच ट्विटर पर लोगों की मिलीजुली प्रतिकियाएं दे रहे हैं।
Recommended Video

सिंधिया ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर लगाए थे ये आरोप
बता दें सिंधिया ने गुरुवार को मध्यप्रदेश की पूर्व की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 महीनों में भ्रष्टाचार आ आलम रहा। इस दौरान प्रदेश को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश होती रही।मुझे पूर्ण विश्वास है कि शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में जनसेवकों की टीम पूरे मध्य प्रदेश को राष्ट्र पटल स्थापित करने में समर्पित होगी। सौ दिनों में जो शिवराज सिंह ने कोरोना का सामना किया है, उसे निपटाने की कोशिश की है। जिस कोरोना के लिए कमलनाथ ने एक भी बैठक नहीं की अपने कार्यकाल में। आज मैं शिवराज सिंह को साधुवाद करना चाहता हूं कि इस मुश्किल समय में अकेले होकर भी कोरोना का सामना किया, किसानों के हित मे काम किया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications