महंगा होगा डिजिटल पेमेंट, सरकार बनाएगी साइबर सिक्योरिटी सेस
नई दिल्ली। पिछले साल केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला किया। इस फैसले के बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला। कैश की किल्लत में लोग ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करने लगे। लेकिन अब लोगों को डिजिटल पेमेंट महंगा पड़ेगा। जी हां आने वाले दिनों में आपको ऑनलाइन पेमेंट करना महंगा पड़ सकता है।

दरअसल मोदी सरकार अगला कदम कुछ ऐसा उठाने जा रही है कि ऑनलाइन पेमेंट में आपको ज्यादा फीस चुकाना पड़ सकता है। सरकार ई-पेमेंट्स कंपनियों पर सेस लगाने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार ईपेमेंट कंपनियों को सेस लगाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को हर डिजिटल पेमेंट पर सिक्यॉरिटी फी चुकानी होगी।
ऐसा होने से आपके लिए डिजिटल पेमेंट महंगा हो जाएगा और मजबूरन लोगों को एक बार फिर से कैश पेमेंट की ओर बढ़ना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय सेवा विभाग ,आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मिलकर ये प्रस्ताव रखा है।
जानकारी के मुताबिक ये सेस डिजिटल ट्रांजैक्शंस को और बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी लोगों को किसी भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए कन्वीनियेंस फी, ट्रांजैक्शंस चार्ज , प्लास्टिक कार्ड की कीमत,ज्वॉइंनिंग फी और मर्चेंट फीस चुकानी होती है।












Click it and Unblock the Notifications