डीआईजी लोशाली ने रक्षामंत्री से मांगी माफी, कोस्ट गार्ड ने ठुकराया
नई दिल्ली। कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली ने अपने विवादित बयान पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर से मांफी मांगी है। वहीं कोस्ट गार्ड ने लोशाली की मांफी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि लोशाली के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

इसे भी पढ़- लोशाली के इसी बयान ने मचायी थी खलबली, देखें वीडियो
गौरतलब है कि लोशाली ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने ही आतंकी नाव को उड़ाने का आदेश दिया था। इस खबर के अखबार में आने के बाद उन्होंने बयान दिया था कि उनके बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिसके बाद उनके बयान का वीडियो सामने आने से वह बुरी तरह घिर गये थे।
लोशाली के इस बयान के बाद कोस्ट गार्ड ने उनसे 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा था।
आपको बता दें कि लोशाली ने अपने बयान में कहा था कि 31 दिसंबर की रात को उनके आदेश पर ही नाव में ब्लास्ट किया गया था, उन्होंने कहा कि मैं उस दिन गांधीनगर में था और मैंने उस रात आदेश देते हुए कहा था, नाव में उड़ा दो, हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं, जिसके बाद नाव में आग लगा दी गई।
वहीं रक्षा मंत्री का कहना था कि पकड़े जाने के डर से आतंकवादियों ने यह किया है, हो सकता है कि आग लगाने से पहले सबने साइनाइड भी खायी हो। लोशाली के बयान के बाद भी पार्रिकर ने कहा था कि हम अपने बयान पर कायम हैं। लोशाली के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications