सूरत में ज्वैलरी स्टोर में बेचे जा रहे 'डायमंड मास्क', जानिए कीमत
सूरत में ज्वैलरी स्टोर में बेचे जा रहे 'डायमंड मास्क',जानिए कीमत
सूरत। कोरेाना महामारी के बीच हर किसी के लिए मास्क जीवन का एक जरुरी हिस्सा बन गया है ऐसे में तरह-तरह के आकर्षक मास्क की डिमांड बाजार में बढ़ गई है। हाल ही में पुणे में एक शख्स ने अपने लिए 2.89 लाख रुपये में सोने का फेस मास्क बनवाया था जिसके कारण वो सुर्खियों में था। वहीं अब गुरजात के सूरत शहर के एक ज्वैलरी स्टोर ने इससे भी कीमती और आकर्षक 'डायमंड मास्क', तैयार किया है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

सूरत के ज्वैलरी स्टोर में बेचा जा रहा ये मास्क
सूरत में एक ज्वैलरी स्टोर पिछले एक महीने से सोने, चांदी, अमेरिकन डायमंड और रियल डायमंड से बने मास्क बना रहा है। इस शोरुम में सजे गहनों के बीच ये हीरे जड़े मास्क भी चमचमाते नजर आ रहे हैं जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन चुके हैं।

ज्वैलरी स्टोर के मालिक को ऐसे आया ये आइडिया
ज्वैलरी स्टोर के मालिक दीपक चोकसी ने बताया कि उन्हें एक ग्राहक द्वारा ऑर्डर देने के बाद डायमंड मास्क बनाने का आइडिया आया। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक ग्राहक ने हमारे ज्वैलरी शोरुम में आकर अपनी शादी के लिए आभूषण खरीदे। उसकी शादी कुछ दिनों बाद थी उसने हमें उसके लिए मास्क बनाने के लिए भी कहा, जो वह मण्डप में पहनेगा। हमने दूल्हे और दुल्हन के लिए हीरों से जड़ा मास्क तैयार किया था।

ऐसे तैयार किया जा रहा ये मास्क और इतनी रखी गई कीमत
दीपक ने बताया कि मास्क पर पहले पतला गोल्ड कास्केट फिट किया जाता है और फिर उस पर हीरे जड़े जाते हैं।अमेरिकन डायमंड से सजे सोने से बने मास्क की कीमत 1.5 लाख रुपये है और वाइट गोल्ड में तैयार किए गए मास्क हीरे के साथ सेट किए जाते हैं, उनकी कीमत 4 लाख रुपये में हैं। ग्राहक के बजट के अनुसार मास्क पर 150 से लेकर 400 तक हीरे जड़े होते हैं। दीपक चोकसी ने कहा कि मास्क की जरुरत खत्म हो जाने के बाद भविष्य में आप इससे कंगन, हार समेत अन्य आभूषण बना सकते हैं।

ग्राहकों में बढ़ रहा है इस डायमंड मास्क का क्रेज
हीरे के लिए प्रसिद्ध सूरत शहर में N-95 सर्टिफिकेशन और 3 प्लाई प्रॉटेक्शन मास्क का क्रेज बढ़ रहा है, जिसमें हीरे जड़े हुए हैं। ग्राहकों में इसका क्रेज काफी बढ़ गया हैं। देवांशी ने कहा कि उसने एक हीरे का मुखौटा खरीदा है जिसे वह जल्द ही एक पारिवारिक शादी में पहनने वाली है। उसने कहा कि "मैं सोने की बालियां खरीदने आई थी और मैंने देखा कि हीरे के मास्क यहां बेचे जा रहे हैं और वे अन्य आभूषणों की तुलना में अधिक आकर्षक लग रहे थे। मेरे परिवार में जल्द ही एक शादी है और मुझे अपनी ड्रेस से मेल खाता मास्क चाहिए था। देवांशी ने कहा कि मैंने इसलिए खरीदा कयोंकि अपनी सुंदर सी ड्रेस के साथ ये बेसकीमती मास्क पहनकर कर और आकर्षक दिखना चाहती हूं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications