ड्रग्स कनेक्शन में दीया मिर्जा का भी नाम आया सामने, NCB भेज सकती है समन

नई दिल्ली। सुशांत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में हर दिन नए नाम सामने आ रहे हैं। दीपिका पादुकेण के बाद अब एक्ट्रेस दिया मिर्जा का नाम भी इस मामले से जुड़ गया है। ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने दीया मिर्जा का नाम लिया है। अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी एनसीबी की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अबतक इस मामले में सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत और नम्रता शिरोडकर के नाम सामने आए हैं।

Recommended Video

    Drugs Connection: Deepika Padukone के बाद अब Dia Mirza का नाम, NCB भेजेगी समन | वनइंडिया हिंदी
    दीया को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता

    दीया को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में हो रही ड्रग जांच के दौरान दिया मिर्जा का नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीया को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि दीया का नाम ड्रग पेडलर्स अंकुश और अनुज केशवानी से पूछताछ के दौरान सामने आया था। एनसीबी के सूत्रों ने आगे खुलासा किया कि दिया की मैनेजर, जो कि ड्रग पेड अनुज की प्रेमिका थी, वह दिया को ड्रग्स का सप्लाई करती थी।

    2019 में दिया की मैनेजर ने ड्रग्स खरीदी थी

    2019 में दिया की मैनेजर ने ड्रग्स खरीदी थी

    मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, साल 2019 में दीया के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी एनसीबी के हाथ लगी है। सूत्रों ने बताया कि, दीया की मैनेजर ने कथित रूप से एक या दो बार ड्रग पेडलर से मुलाकात की थी। जल्द ही एनसीबी एक्ट्रेस की मैनेजर को पूछताछ के लिए बुला सकता है। इसके बाद एक्ट्रेस को भी एनसीबी की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है। ड्रग्स को केंद्र में रखकर 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्म बना चुके प्रोड्यूसर मधु मंतेना का नाम भी एनसीबी की पूछताछ में सामने आया है।

    ड्रग्स मामले में दीपिका का भी नाम

    ड्रग्स मामले में दीपिका का भी नाम

    उनका नाम जया साहा ने लिया है। मधु मंतेना ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने के साथ फैंटम फिल्म्स के बैनर तले शाहिद कपूर स्टारर 'उड़ता पंजाब' का निर्माण किया था। दीपिका पादुकोण का नाम सोमवार को उनकी और उनकी मैनेजर करिश्मा की वॉट्सऐप चैट के सामने आने के बाद आया था। दीपिका ने चैट में करिश्मा से पूछा था- माल है क्या? उन्होंने करिश्मा से हशीश की मांग की थी। मंगलवार को एनसीबी ने करिश्मा को को पूछताछ के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते दीपिका पादुकोण को भी समन भेजा जा सकता है।

    (यह खबर मीडिया में चल रहीं रिपोर्ट्स की जानकारी पर आधारित है)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+